1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bijapur Encounter : बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शव बरामद,सुरक्षाबलों बड़ी कामयाबी

Bijapur Encounter : बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शव बरामद,सुरक्षाबलों बड़ी कामयाबी

Bijapur Encounter : Bodies of 12 Naxalites killed in Bijapur encounter recovered, big success for security forces

By santosh singh 
Updated Date

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबल के जवानों ने मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। यह संख्या और भी बढ़ सकती है।

पढ़ें :- 'ट्रॉफी चोर' मोहसिन नकवी ने कर ली तैयारी, अब विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में होगा बवाल?

बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि नक्सली बड़ी बैठक ले रहे थे। इसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना कैडर के हार्ड कोर नक्सली बैठक में शामिल थे। इनामी नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। पुलिस ने सूचना के आधार पर ये एनकाउंटर किया है। घना जंगल होने की वजह से नक्सली भाग नहीं पाये। सभी जवान सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस एनकाउंटर में कुल कितने नक्सली मारे गए हैं। यह जवानों के वापस लौटने के बाद ही पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगा। आज शुक्रवार सुबह से ही फोर्स फिर सर्चिंग पर पहुंच गई है। फिलहाल, सर्च ऑपरेशन जारी है। तीन जिलों के लगभग 1500 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर रखा है।

पढ़ें :- डिवाइडर से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं की पिकअप, 6 की मौत,  बागपत में एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...