1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. 27 साल की उम्र में क्रिकेट छोड़ा, आज दुनिया को कह गये अलविदा, सदमें में फैंस, बनाया था कभी न टूटने वाला रिकॉर्ड

27 साल की उम्र में क्रिकेट छोड़ा, आज दुनिया को कह गये अलविदा, सदमें में फैंस, बनाया था कभी न टूटने वाला रिकॉर्ड

क्रिकेट जगत (Cricket World) से रविवार को एक दुखद खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बाएं हाथ के बल्लेबाज बॉब काउपर (Bob Cowper)  का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे काउपर ने शनिवार सुबह मेलबर्न में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी डेल और बेटियां ओलिविया और सेरा हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत (Cricket World) से रविवार को एक दुखद खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बाएं हाथ के बल्लेबाज बॉब काउपर (Bob Cowper)  का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे काउपर ने शनिवार सुबह मेलबर्न में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी डेल और बेटियां ओलिविया और सेरा हैं।

पढ़ें :- SRH vs RR Eliminator : आज एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद की राजस्थान रॉयल्स से होगी भिड़ंत, हारने वाली टीम होगी बाहर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने इस दिग्गज के निधन पर शोक जताया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा ‘आज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बॉब काउपर के निधन पर शोक मना रहा है। बॉब एक शानदार बाएं हाथ के बल्लेबाज थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच टेस्ट शतक बनाए, जिसमें 1966 में एमसीजी में एशेज तिहरा शतक भी शामिल है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और साथियों के साथ हैं।

बॉब काउपर (Bob Cowper) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के दिग्गजों में शामिल हैं। उन्होंने सिम्पसन, डग वाल्टर्स, इयान चैपल और बिल लॉरी जैसे खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला।

बॉब काउपर का जानें कैसा रहा क्रिकेट करियर?
बॉब काउपर (Bob Cowper) एक स्टाइलिश बैटर थे। उन्होंने 23 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने 27 टेस्ट खेले और 46.84 की औसत से 2061 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। गेंद से 36 शिकार भी किए थे। खास बात ये है कि काउपर का घरेलू धरती पर बल्लेबाजी औसत 75.78 था, जो अब तक का दूसरा सबसे ऊंचा औसत है। इस मामले में वह सिर्फ सर डोनाल्ड ब्रैडमैन से पीछे हैं।

बॉब काउपर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

पढ़ें :- PBKS के बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर की बहन पुराने वीडियो को लेकर हुईं ट्रोल, बोलीं- 'ऑफिस में फोन करके गाली दे रहे…'

बाएं हाथ के काउपर (Bob Cowper) ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला तिहरा शतक जमाने वाले बैटर हैं। उन्होंने 1965-66 के एमसीजी एशेज टेस्ट (MCG Ashes Test) में इंग्लैंड के खिलाफ एक ऐतिहासिक पारी खेली थी। उस मैच में 12 घंटे बल्लेबाजी करते हुए 589 गेंदों में 307 रन बनाए थे। इस खिलाड़ी ने आखिरी टेस्ट 1968 में एशेज दौरे के दौरान लीड्स में खेला था। उन्होंने सिर्फ 27 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) छोड़ दिया था और अपना पूरा ध्यान बिजनेस पर केंद्रित कर लिया था।

पढ़ें :- RCB या GT, आज किसको मिलेगा फाइनल का टिकट? मैच रद्द हुआ तो इनको होगा फायदा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...