1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. “मुख्यमंत्री जी, आपने रंगपंचमी के दिन हमारी दिवाली कर दी”

“मुख्यमंत्री जी, आपने रंगपंचमी के दिन हमारी दिवाली कर दी”

उज्जैन । इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमिक कॉरिडोर क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त किया। किसानों ने अपनी मांग रखते हुए आग्रह किया था कि आगामी इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमिक कॉरिडोर में उन्हें अधिकतम विकसित भूमि का आवंटन किया जाए। ये किसान मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से इंदौर एयरपोर्ट में मिले।

By Shital Kumar 
Updated Date

उल्लेखनीय है कि कैबिनेट बैठक में सरकार ने किसानों की उक्त संदर्भ में महत्वपूर्ण मांग को स्वीकार करते हुए यह निर्णय लिया कि इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमिक कॉरिडोर में किसानों को कुल विकसित भूमि का 60% हिस्सा आवंटित किया जाएगा। इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमिक कॉरिडोर योजना के तहत प्रस्तावित क्षेत्र में कोडियाबर्डी, नैनोद, रिंजलाय, बिसनावदा, नावदा पंथ, श्रीराम तलावली, सिन्दोड़ा, सिन्दोड़ी, शिवखेड़ा, नरलाय, मोकलाय, डेहरी, सोनवाय, भैंसलाय, बागोदा, टीही और धन्नड़ जैसे ग्राम शामिल हैं। इस योजना में कुल 1290.74 हेक्टेयर भूमि का विकास किया जाएगा, जिसमें से किसानों को मुआवजे के बदले में कुल विकसित भूमि का 60% हिस्सा प्रदान किया जाएगा।

पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस निर्णय से किसानों को उनकी भूमि के बदले विकसित भूखंड प्राप्त होंगे, जिससे वे अपने भविष्य के लिए बेहतर अवसर पा सकेंगे। किसानों ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री जी, आपने रंगपंचमी का दिन हमारी दिवाली कर दी।” इस निर्णय से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी और स्थानीय नागरिकों के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह निर्णय क्षेत्रीय विकास, अधोसंरचना निर्माण और किसानों के हितों को संतुलित रखते हुए लिया गया है, जिससे इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमिक कॉरिडोर प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...