1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस ने वीडियो शेयर दागा सवाल, योगी जी क्या यही वो ‘सुरक्षित उत्तर प्रदेश’ है जिसका ढिंढोरा पूरी दुनिया में पीटा जा रहा है?

कांग्रेस ने वीडियो शेयर दागा सवाल, योगी जी क्या यही वो ‘सुरक्षित उत्तर प्रदेश’ है जिसका ढिंढोरा पूरी दुनिया में पीटा जा रहा है?

यूपी कांग्रेस पार्टी (UP Congress Party) ने अपने अधिकारिक एक्स पर एक वीडियो शेयर कर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ये वीडियो देख लीजिए और शर्म से डूब मरिए! ये कोई सुनसान जंगल नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) जी का अपना शहर गोरखपुर है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी कांग्रेस पार्टी (UP Congress Party) ने अपने अधिकारिक एक्स पर एक वीडियो शेयर कर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ये वीडियो देख लीजिए और शर्म से डूब मरिए! ये कोई सुनसान जंगल नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) जी का अपना शहर गोरखपुर है।

पढ़ें :- पूर्व आईएएफ अधिकारी बोला-‘राहुल गांधी कसाब से भी खतरनाक’, शेयर की विवादित तस्वीर,कांग्रेस सेवादल ने दर्ज कराई शिकायत

कांग्रेस पार्टी ने लिखा कि दिनदहाड़े, सरेआम सड़क पर एक मासूम छात्रा स्कूल जा रही है और ये मनचला बेखौफ होकर उसकी कलाई पकड़कर खींच रहा है, बदतमीजी कर रहा है। पार्टी ने कहा कि क्या यही वो ‘सुरक्षित उत्तर प्रदेश’ है जिसका ढिंढोरा पूरी दुनिया में पीटा जा रहा है? पार्टी ने लिखा कि जब सूबे के मुखिया के अपने ही घर में बेटियों को घर से निकलने में खौफ महसूस हो, तो समझ लीजिए कि कानून की साख धूल में मिल चुकी है।

जब पुलिस की मौजूदगी में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी कहां जाए?

कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिक एक्स पर दूसरा वीडियो शेयर कर लिखा कि ये है बाबा का ‘रामराज्य’ है। जहां पुलिस के सामने एक दबंग सरेआम किसी की मां-बहन को गंदी गालियां दे रहा है, रेप की धमकी दे रहा है, और वर्दी तमाशबीन बनी खड़ी है।

पढ़ें :- यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

पढ़ें :- BJP में कुछ ‘पहिये’ अपने को ‘स्टीयरिंग’ समझने लगे हैं...अखिलेश यादव ने साधा निशाना

ग्रेटर नोएडा की इस घटना ने साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में कानून का नहीं, बल्कि गुंडों का राज चल रहा है। जब पुलिस की मौजूदगी में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी कहां जाए?

 

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...