1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. फाइनल में फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान? जानिए कब और कहां खेला जाएगा मैच

फाइनल में फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान? जानिए कब और कहां खेला जाएगा मैच

Asia Cup Rising Stars 2025: एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टूर्नामेंट में रविवार को इंडिया ए और पाकिस्तान ए टीम के बीच ग्रुप बी का मैच खेला गया है। इस मैच में पाकिस्तान ए ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। लेकिन, इंडिया ए के पास अभी भी फाइनल में पहुंचने और पाकिस्तान ए से हिसाब बराबर करने का मौका है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी

दरअसल, जितेश शर्मा की अगुवाई वाली इंडिया ए टीम को अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 18 नवंबर को ओमान के खिलाफ खेलना है। इस मैच में जीत के साथ इंडिया ए सेमी-फाइनल का टिकट पक्का कर लेगी। सेमी-फाइनल में उसकी भिड़ंत श्रीलंका ए या अफगानिस्तान ए या बांग्लादेश ए से हो सकती है। अगर टीम सेमी-फाइनल में जीत दर्ज करती और पाकिस्तान ए टीम भी फाइनल में जगह बनाती है तो एक और बार इंडिया-पाकिस्तान का फाइनल देखने को मिल सकता है।

कब और कहां खेला जाएगा फाइनल? 

एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का फाइनल मैच रविवार 23 नवंबर 2025 को खेला जाना है। टूर्नामेंट के बाकी मैचों की तरह यह मैच भी दोहा के वेस्ट एंड पार्क अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

पढ़ें :- IND vs PAK Final : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टीम की गोल्ड मेडल पर होगी नजर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...