1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Dantewada Encounter : दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 माओवादियों को किया ढेर, फायरिंग अभी भी जारी

Dantewada Encounter : दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 माओवादियों को किया ढेर, फायरिंग अभी भी जारी

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा जिले (Dantewada District) के सीमा में गुरुवार की सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से रुक-रुककर गोलियां अभी भी चल रही हैं। अब तक मुठभेड़ में 12 वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं। पुलिस नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

By santosh singh 
Updated Date

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा जिले (Dantewada District) के सीमा में गुरुवार की सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से रुक-रुककर गोलियां अभी भी चल रही हैं। अब तक मुठभेड़ में 12 वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं। पुलिस नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

पढ़ें :- 10 रुपये के फटे नोट पर विवाद, सार्वजनिक अपमान के बाद डिलीवरी बॉय ने कीटनाशक दवा पीकर दी जान; वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान (Anti-Naxal Search Operation) में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ-सीआरपीएफ (STF-CRPF) की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। जहां गुरुवार की सुबह तीन बजे से संयुक्त सुरक्षा बलों (Security Forces) की टीम और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ चल रही है। वहीं, नक्सलियों के द्वारा की जा रही गोलीबारी का पुलिस जवानों के द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...