1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली, सीएम आतिशी कालकाजी से लड़ेंगी चुनाव, AAP के 38 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली, सीएम आतिशी कालकाजी से लड़ेंगी चुनाव, AAP के 38 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

Delhi Assembly Elections 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को 38 उम्मीदवारों की एक नई लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  नई दिल्ली विधानसभा सीट से जबकि सीएम आतिशी (CM Atishi) कालका जी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

By santosh singh 
Updated Date

Delhi Assembly Elections 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को 38 उम्मीदवारों की एक नई लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  नई दिल्ली विधानसभा सीट से जबकि सीएम आतिशी (CM Atishi) कालका जी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप! शॉट पुट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पर कब्जा

देखें पूरी लिस्ट

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी अभी तक गायब है। उनके पास न CM चेहरा है, न टीम है, न प्लानिंग है और न दिल्ली के लिए कोई विज़न है। उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और केवल एक ही मिशन है – “केजरीवाल हटाओ”। उनसे पूछो 5 साल क्या किया, तो वो जवाब देते हैं – “केजरीवाल को खूब गाली दी”।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के पास दिल्ली वालों के विकास के लिए विज़न है, प्लान है और उसे लागू करने के लिए पढ़े लिखे लोगों की एक अच्छी टीम है। पिछले दस सालों में किए कामों की लंबी लिस्ट है। दिल्ली वाले काम करने वालों को वोट देंगे, ना कि गाली देने वालों को।

पढ़ें :- अस्पताल में बुजुर्ग को नहीं मिला सहारा, 70 साल की उम्र में खुद स्ट्रेचर खींचने को मजबूर हुई महिला; वीडियो ने उठाए सवाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...