1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Election 2025: दिल्ली में AAP-कांग्रेस के गठबंधन की अटकलों पर लगा विराम, केजरीवाल ने कहीं ये बातें

Delhi Election 2025: दिल्ली में AAP-कांग्रेस के गठबंधन की अटकलों पर लगा विराम, केजरीवाल ने कहीं ये बातें

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कई तरह की अटकलों का बाजार गर्म है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों की चर्चांएं शुरू हुईं तो अरविंद केजरीवाल ने इसका खंडन कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि, आम आदमी पार्टी दिल्ली में ​अकेले ही चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस के साथ किसी तरह का गठबंधन की संभावना नहीं है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कई तरह की अटकलों का बाजार गर्म है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों की चर्चांएं शुरू हुईं तो अरविंद केजरीवाल ने इसका खंडन कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि, आम आदमी पार्टी दिल्ली में ​अकेले ही चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस के साथ किसी तरह का गठबंधन की संभावना नहीं है।

पढ़ें :- साइबर अपराधियों और उनके परिजनों को नहीं मिलेगा अमेरिकी वीजा, विदेश मंत्री 'मार्को रूबियो' का बड़ा एलान

न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात अंतिम चरण में है। गठबंधन में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अलावा इंडिया गठबंधन के कुछ अन्य दलों को भी शामिल करने की बात सामने आई। कहा जा रहा था कि कांग्रेस को 15 सीटें और अन्य इंडिया गठबंधन सदस्यों को 1 या 2 सीटें मिल सकती हैं। बाकी सीटों पर आम आदमी पार्टी खुद चुनाव लड़ेगी।

वहीं, इस खबर का केजरीवाल ने खुद खंडन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा,’आम आदमी पार्टी दिल्ली में इस चुनाव में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।’

इसके साथ ही आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होने जा रहा है। आप अकेले ही चुनाव लड़ेगी।’

 

पढ़ें :- जौहर यूनिवर्सिटी मामले में पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन का बड़ा बयान, सपा सरकार में 4 मुख्यमंत्री में आजम खा भी थे, आज़म खान ने यूनिवर्सिटी को वैलिड क्यों नही कराया, ये उनकी भूल है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...