1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup Live Streaming : आज से फीफा मेंस वर्ल्ड कप के 23वें एडिशन का आगाज, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

FIFA World Cup Live Streaming : आज से फीफा मेंस वर्ल्ड कप के 23वें एडिशन का आगाज, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

FIFA World Cup Live Streaming : आज से फीफा मेंस वर्ल्ड कप के 23वें संस्करण (FIFA World Cup 2026) की शुरुआत हो रही है। फुटबॉल वर्ल्ड कप के इस एडिशन में 32 की जगह 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं जो 11 जून से 20 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा। 96 साल के इतिहास में पहली बार तीन देश वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं। भारतीय फुटबॉल फैंस भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेले के महाकुंभ को लेकर उत्सुक होंगे, क्योंकि उनके पसंदीदा लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो से लेकर नेमार जूनियर जैसे नामी खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं। आइये जानते हैं कि भारत में फीफा मेंस वर्ल्ड कप के 23वें एडिशन के मैच कब और कहां लाइव देख पाएंगे-

By Abhimanyu 
Updated Date

FIFA World Cup Live Streaming : आज से फीफा मेंस वर्ल्ड कप के 23वें संस्करण (FIFA World Cup 2026) की शुरुआत हो रही है। फुटबॉल वर्ल्ड कप के इस एडिशन में 32 की जगह 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं जो 11 जून से 20 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा। 96 साल के इतिहास में पहली बार तीन देश वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं।

पढ़ें :- Video-स्पेन बना विश्व चैंपियन तो Mia Khalifa की लग गई लॉटरी, सट्टेबाजी में जीते 1.4 करोड़ रुपए

भारतीय फुटबॉल फैंस भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेले के महाकुंभ को लेकर उत्सुक होंगे, क्योंकि उनके पसंदीदा लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो से लेकर नेमार जूनियर जैसे नामी खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं। आइये जानते हैं कि भारत में फीफा मेंस वर्ल्ड कप के 23वें एडिशन के मैच कब और कहां लाइव देख पाएंगे-

भारत में कहां लाइव देख पाएंगे फीफा मेंस वर्ल्ड कप 2026 के मैच?

भारत में फीफा मेंस वर्ल्ड कप 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी पर होगा।

भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होंगे फीफा मेंस वर्ल्ड कप 2026 के मैच?

पढ़ें :- FIFA World Cup Final Highlights: फेरान टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल दागकर स्पेन को दूसरी बार बनाया वर्ल्ड चैंपियन, अर्जेंटीना को फाइनल में 1-0 से हराया

मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच भारतीय समयानुसार, 12 जून की देर रात साढ़े 12 बजे शुरू होगा। चूंकि फुटबॉल वर्ल्ड कप दुनिया के दूसरी ओर खेला जा रहा है, इसलिए भारत में मैचों के लाइव आने का समय आमतौर पर देर रात 12:30 बजे से सुबह 9 बजे के बीच रहेगा।

भारत में फीफा मेंस वर्ल्ड कप 2026 के मैच फ्री में कैसे देखें?

भारतीय फैंस दूरदर्शन पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के कुछ मैचों का लाइव टेलीकास्ट फ्री में देख पाएंगे। टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच, क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल दूरदर्शन पर फ्री में दिखाए जाएंगे।

वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले इसके ब्रॉडकास्टिंग राइट्स जी नेटवर्क ने खरीद लिए थे और फुटबॉल वर्ल्ड कप का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर बनने के बाद जी नेटवर्क ने नए चैनल की घोषणा की थी। जिन पर मैच देखने के लिए 3 महीने वाले प्लान का सब्स्क्रिप्शन 799 रुपये और एक साल का सब्स्क्रिप्शन 1699 रुपये में मिलेगा।

पढ़ें :- FIFA World Cup Final : फीफा विश्व कप फाइनल महामुकाबले के चलते इस राज्य में स्कूल-कॉलेज कल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किए निर्देश
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...