1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. GT vs MI Playing XI: एलिमिनेटर मुकाबले में बदल जाएगी गुजरात और मुंबई की टीम, इन प्लेयर्स को मिलेगा मौका

GT vs MI Playing XI: एलिमिनेटर मुकाबले में बदल जाएगी गुजरात और मुंबई की टीम, इन प्लेयर्स को मिलेगा मौका

GT vs MI Playing XI: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है। दोनों ही टीमों को अपने पिछले मुकाबले में हार कर सामना करना पड़ा, जिसके चलते वे टॉप-2 में जगह नहीं पायी थी। अब उन्हें करो या मरो का मुकाबला खेलना है। हालांकि, गुजरात और मुंबई टीमों के लिए मुश्किलें यहीं कम नहीं होती, क्योंकि दोनों टीमों को कुछ प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों के बिना प्लेऑफ में उतरना है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

दरअसल, मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे रयान रिकेल्टन, विल जैक्स और कॉर्बिन बॉश ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए अपनी टीम का साथ छोड़ दिया है। जिनके टेम्परेरी रिप्लेसमेंट के रूप में जॉनी बेयरस्टो, चारिथ असलांका और रिचर्ड ग्लीसन टीम का हिस्सा बनें है, और ये बुधवार को प्रशिक्षण में थे। दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस को नॉकआउट मुकाबले में इनफॉर्म बल्लेबाज जोस बटलर की कमी खलेगी, जोकि नेशनल ड्यूटी के लिए इंग्लैंड रवाना हो गए थे। उनके टेम्परेरी रिप्लेसमेंट के रूप में कुसल मेंडिस खेल रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच में दोनों टीमों को अपनी प्लेइंग इलेवन बदलने पर मजबूर होना पड़ेगा। आइये जानते हैं गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस, एलिमिनेटर मैच की संभावित प्लेइंग संभावित XII पर एक नजर डाल लेते हैं-

GT vs MI संभावित XII

मुंबई इंडियंस संभावित XII: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, चरित असलांका, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, अश्विनी कुमार/कर्ण शर्मा।

गुजरात टाइटंस संभावित XII: साई सुदर्शन, शुबमन गिल, कुसल मेंडिस, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, गेराल्ड कोएत्ज़ी, अरशद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा।

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...