1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सीमा पार करके बांग्लादेशी दिल्ली कैसे आ गए? संजय सिंह ने PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से पूछा सवाल

सीमा पार करके बांग्लादेशी दिल्ली कैसे आ गए? संजय सिंह ने PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से पूछा सवाल

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सोमवार को एक प्रेस कॉफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। संजय सिंह ने कहा, पिछले साढ़े 10 साल से केंद्र सरकार में BJP के ही गृह, रक्षा और विदेश मंत्री हैं। BJP की केंद्र सरकार ने देश की सीमाओं को कमजोर करके बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बसाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सोमवार को एक प्रेस कॉफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। संजय सिंह ने कहा, पिछले साढ़े 10 साल से केंद्र सरकार में BJP के ही गृह, रक्षा और विदेश मंत्री हैं। BJP की केंद्र सरकार ने देश की सीमाओं को कमजोर करके बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बसाया है। BJP ने भारत मां और देशवासियों से ग़द्दारी की है।

पढ़ें :- RCB के बिकने पर विजय माल्या का आया रिएक्शन, कहा- मेरे जिस निवेश का मजाक उड़ाया था वो आज बढ़कर 16500 करोड़ हो गया

उन्होंने आगे कहा, मैं, PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि सीमा पार करके बांग्लादेशी दिल्ली कैसे आ गए? 10 साल 8 महीने में आपने कितने बांग्लोदेशी और रोहिंग्या को वापस भेजा। साथ ही कहा, अपने एक दोस्त अडानी को हजारों करोड़ का बिजली का ठेका बांग्लादेश में दिलाने के लिए भारत माता की सुरक्षाा से समझौता करने का काम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने किया।

संजय सिंह ने आगे कहा, BJP ने देश के साथ गद्दारी की, सीमाओं की सुरक्षा नहीं की। इन्होंने पूरे देश में बांग्लादेशी बसाए और अब अपनी नाकामी पर Disco Dance कर रहे हैं।

 

पढ़ें :- Film Operation Sindoor : भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई फ़िल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' का किया ऐलान

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...