1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बाबरी मस्जिद की नींव रखने घर से निकले हुमायूं कबीर, बोले- हाई कोर्ट के ऑर्डर के बाद, पुलिस मेरे साथ

बाबरी मस्जिद की नींव रखने घर से निकले हुमायूं कबीर, बोले- हाई कोर्ट के ऑर्डर के बाद, पुलिस मेरे साथ

Murshidabad Babri Masjid: सस्पेंड टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर अपने घर से निकले। वे आज बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे। इस दौरान हुमायूं कबीर ने पत्रकारों से कहा, "...मैं आज बाबरी मस्जिद की नींव रखूंगा...मैं कुछ नहीं कहूंगा। पुलिस मेरा साथ दे रही है। मैंने उनसे पहले ही बात कर ली है। कल कलकत्ता हाई कोर्ट के ऑर्डर के बाद, पुलिस मेरा साथ दे रही है। उन्होंने मुझे सिक्योरिटी दी है।"

By Abhimanyu 
Updated Date

Murshidabad Babri Masjid: सस्पेंड टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर अपने घर से निकले। वे आज बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे। इस दौरान हुमायूं कबीर ने पत्रकारों से कहा, “…मैं आज बाबरी मस्जिद की नींव रखूंगा…मैं कुछ नहीं कहूंगा। पुलिस मेरा साथ दे रही है। मैंने उनसे पहले ही बात कर ली है। कल कलकत्ता हाई कोर्ट के ऑर्डर के बाद, पुलिस मेरा साथ दे रही है। उन्होंने मुझे सिक्योरिटी दी है।”

पढ़ें :- इस देश में अजान और बुर्के पर लगेगा बैन, मंत्री बोले- नहीं बनने देंगे इस्लामाबाद

सस्पेंड टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने कहा, “सब ठीक है। दोपहर 12 बजे तक इंतज़ार करें; तब कुरान पढ़ना शुरू होगा। उसके बाद नींव का पत्थर रखा जाएगा। मुझे एडमिनिस्ट्रेशन से पूरा सहयोग मिल रहा है। मुर्शिदाबाद पुलिस और स्टेट पुलिस सभी मेरा साथ दे रहे हैं। मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं।” बाबरी मंच पर जाने के दौरान, निलंबित टीएमसी विधायक ने कहा, “2024 में, मैंने घोषणा की थी कि मैं जल्द ही मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का उद्घाटन करूंगा।

हुमायूं कबीर ने आगे कहा, “आज, 6 दिसंबर को, बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर, हम मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का एक बार फिर उद्घाटन करने के लिए यहां हैं।” इस बीच, उत्तर बारासात के रहने वाले मोहम्मद सफीकुल इस्लाम नाम के शख्स को सिर पर ईंटें ढोते नजर आए। इस शख्स ने कहा कि उनका योगदान बाबरी मस्जिद के निर्माण में जाएगा।

बता दें कि मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद शिलान्यास के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, लेकिन कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को मस्जिद बनाने के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने सिक्योरिटी की जिम्मेदारी राज्य ममता बनर्जी सरकार को दी है।

पढ़ें :- भाजपा कार्यकर्ताओं ने बठिंडा एसएसपी के पास दर्ज कराई शिकायत, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने आरएसएस को बताया था सांप
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...