1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. अगर बीजेपी बंगाल में भी नहीं जीतेगी तो हमारा चुनाव आयोग से भरोसा उठ जाएगा : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार

अगर बीजेपी बंगाल में भी नहीं जीतेगी तो हमारा चुनाव आयोग से भरोसा उठ जाएगा : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार

West Bengal Vote Counting Live : पश्चिम बंगाल में मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर होता हुआ दिखाई पड़ रहा है। भाजपा ने वोटों की गिनती के दौरान बड़ी बढ़त बना रखी है। जिसके बाद विपक्षी पार्टी में जश्न का माहौल है। इस बीच, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने चुनाव आयोग पर तंज़ कसा है। कन्हैया कुमार ने एक्स पर लिखा, "अगर बीजेपी बंगाल में भी नहीं जीतेगी तो हमारा चुनाव आयोग से भरोसा उठ जाएगा।" 

By Abhimanyu 
Updated Date

West Bengal Vote Counting Live : पश्चिम बंगाल में मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर होता हुआ दिखाई पड़ रहा है। भाजपा ने वोटों की गिनती के दौरान बड़ी बढ़त बना रखी है। जिसके बाद विपक्षी पार्टी में जश्न का माहौल है। इस बीच, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने चुनाव आयोग पर तंज़ कसा है। कन्हैया कुमार ने एक्स पर लिखा, “अगर बीजेपी बंगाल में भी नहीं जीतेगी तो हमारा चुनाव आयोग से भरोसा उठ जाएगा।”

पढ़ें :- Video-पश्चिम बंगाल में मतगणना के बीच ममता बनर्जी ने दिया बड़ा सन्देश, बोलीं- एजेंट और प्रत्याशी बूथ पर बने रहें, हम ही चुनाव जीतेंगे

सत्ताधारी टीएमसी ने चुनाव आयोग की ओर से एक साथ सभी 293 सीटों पर रुझान जारी नहीं करने पर सवाल खड़े किए हैं। विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने एक्स पोस्ट में लिखा, “बंगाल के बारे में ज़रूरी जानकारी। भारत चुनाव आयोग (@ECISVEEP) सभी 293 बंगाल सीटों के रुझान जारी क्यों नहीं कर रहा है? EC ने जान-बूझकर 70 से ज़्यादा सीटों के रुझान नहीं दिखाए हैं। कृपया सभी 293 सीटों का डेटा तुरंत जारी करें।”

पढ़ें :- TMC ने मतगणना के बीच उठाए सवाल- चुनाव आयोग सभी 293 बंगाल सीटों के रुझान जारी क्यों नहीं कर रहा है?

12:13 बजे तक चुनाव आयोग की ओर से जारी रुझान

चुनाव आयोग की ओर से 12:13 बजे तक 293 में से 264 सीटों पर रुझान जारी किए गए हैं। जिनमें बीजेपी 169 सीटों, टीएमसी 91 और अन्य पार्टियों ने 4 सीटों पर बढ़त बना रखी है। जबकि माल्टा में दोबारा वोटिंग होनी है। टेलीविजन मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रुझानों में बीजेपी 185, टीएमसी 101 और अन्य पार्टियां 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

पढ़ें :- ममता बनर्जी पांचवे राउंड की मतगणना के बाद 16 हजार से अधिक वोटों से आगे, बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी पिछड़े

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...