1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. प्रेगनेंसी के दौरान अगर बहुत अधिक झड़ रहे हैं बाल, तो हेयर फॉल कंट्रोल करने लिए फॉलो करें ये टिप्स

प्रेगनेंसी के दौरान अगर बहुत अधिक झड़ रहे हैं बाल, तो हेयर फॉल कंट्रोल करने लिए फॉलो करें ये टिप्स

कई महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान या डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की दिक्कत होने लगती है। ऐसा महिलाओं के शरीर में हो रहे हार्मोनल चेंजेस की वजह से हो सकता है। इसके अलावा शरीर में पोषण तत्वों की कमी या सेहत से जुड़ी समस्याओं की वजह से भी हो सकता है। प्रसव के बाद बालों का झड़ना आमतौर पर छह से 12 महीनों में कम हो जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान या डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की दिक्कत होने लगती है। ऐसा महिलाओं के शरीर में हो रहे हार्मोनल चेंजेस की वजह से हो सकता है। इसके अलावा शरीर में पोषण तत्वों की कमी या सेहत से जुड़ी समस्याओं की वजह से भी हो सकता है। प्रसव के बाद बालों का झड़ना आमतौर पर छह से 12 महीनों में कम हो जाता है।

पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी

अगर इसके बाद भी बालों के झड़ने की समस्या बनी है तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते है।

सबसे पहले तो बालों के झड़ने से छुटकारा पाने के लिए हेल्दी डाइट लें। ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करें जिनमें प्रोटीन, आयरन, विटामिन ई और डी से भरपूर हो। साथ ही पालक, अंडा, नट्स, दालों का सेवन करें। अगर नॉनवेजिटेरियन हैं तो मछली का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
बालों को धोने के लिए हमेशा सल्फेट फ्री और नेचुरल शैंपू का इस्तेमाल करें। हफ्ते में दो से तीन बार बालों को धुलें। ताकि बालों का प्राकृतिक तेल बना रहे। हफ्ते में कम से कम दो बार नारियल तेल, बादाम या जैतून के तेल से मालिश करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और बालों की जड़े मजबूत होती है। साथ ही बालों का झड़ना कम होता है।

बहुत अधिक स्ट्रेस लेने की वजह से भी बाल झड़ने लगते है। तनाव को कंट्रोल करने के लिए योग, ध्यान या हल्की सैर जरुर करें।
प्रेगनेंसी के दौरान अगर बाल बहुत अधिक ड़ रहे है तो हेयर डाई, स्ट्रेटनिंग,या किसी तरह के कमिकल का इस्तेमाल करने से बचें। ऐसा करने से बाल कमजोर होते है। अगर बहुत अधिक बाल झड़ रहे है तो डॉक्टर से सलाह लेकर आय़रन, विटामिन की कमी की जांच कराएं।

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...