1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के तीन जिलों में गोयल ग्रुप की 4 शुगर मिल्स पर आयकर की रेड जारी, 60 गाड़ियों से पहुंचे अफसर

यूपी के तीन जिलों में गोयल ग्रुप की 4 शुगर मिल्स पर आयकर की रेड जारी, 60 गाड़ियों से पहुंचे अफसर

यूपी के संभल समेत तीन शहरों की 4 शुगर मिल्स पर आयकर विभाग की छापेमारी (Income Tax Raids) चल रही है। अधिकारियों ने सुबह-सुबह संभल, बरेली और बिजनौर में दबिश दी। रेड गोयल ग्रुप की शुगर मिल्स (Sugar Mill) पर चल रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के संभल समेत तीन शहरों की 4 शुगर मिल्स पर आयकर विभाग की छापेमारी (Income Tax Raids) चल रही है। अधिकारियों ने सुबह-सुबह संभल, बरेली और बिजनौर में दबिश दी। रेड गोयल ग्रुप की शुगर मिल्स (Sugar Mill) पर चल रही है।

पढ़ें :- पहले जहरीला इंजेक्शन, फिर दबाया गला..., दहेज के लिए छत से पत्नी को फेककर तोड़ दी टांग

बताया जा रहा है कि ग्रुप पर टैक्स चोरी (Tax Evasion) का आरोप है। सुबह करीब 7 बजे 60 से 70 गाड़ियों के काफिले से 100 से ज्यादा अधिकारी मिल पहुंचे। पीएसी के जवानों ने पूरे शुगर मिल परिसर को अपने कब्जे में ले लिया है। छापेमारी के दौरान टीम दस्तावेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शुगर मिल्स कारोबारी गौरव गोयल (Sugar mill businessman Gaurav Goyal) की हैं। इस ग्रुप की मिलें रामपुर और उत्तराखंड के काशीपुर में भी हैं। रामपुर और काशीपुर की यूनिट लंबे समय से बंद हैं।

जिन शुगर मिल्स पर छापेमारी चल रही है,उनमें संभल जिले के रजपुरा की धामपुर शुगर मिल, असमोली (Dhampur Sugar Mill, Asmoli) की धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड, बरेली (Dhampur Bio Organics Limited, Bareilly) के मीरगंज में धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड (Dhampur Bio Organic Limited in Mirganj) और बिजनौर की एक यूनिट शामिल है। धामपुर शुगर मिल (Dhampur Sugar Mill) को एशिया की सबसे बड़ी शुगर मिल बताया जा रहा है।

दिल्ली और लखनऊ से आई टीमें

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली और लखनऊ से आई इनकम टैक्स (Income Tax ) की संयुक्त टीम ने फैक्ट्रियों में अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री के सभी गेट बंद करा दिए गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। फैक्ट्री परिसर और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

पढ़ें :- Viral Video : यूपी में जल जीवन मिशन बना 'कमीशन मिशन', अब बरेली में करीब 3.97 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन टंकी किच्छा नदी में समाई

रिकॉर्ड, फाइलों और कंप्यूटर सिस्टम की गहन जांच

टीम ने कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए। रिकॉर्ड, फाइलों और कंप्यूटर सिस्टम की गहन जांच की जा रही है। आयकर अधिकारी फैक्ट्री से जुड़े वित्तीय लेन-देन को बारीकी से जांच रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...