1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ Playing XI : दो विकेटकीपर और छह गेंदबाजों के साथ उतरेगी टीम इंडिया; देखें- पहले T20I की संभावित प्लेइंग इलेवन

IND vs NZ Playing XI : दो विकेटकीपर और छह गेंदबाजों के साथ उतरेगी टीम इंडिया; देखें- पहले T20I की संभावित प्लेइंग इलेवन

IND vs NZ Playing XI : आज (बुधवार) से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20आई मैचों की सीरीज आगाज होने जा रहा है। घर पर वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करने का बाद भारतीय टीम अब इस सीरीज में न्यूजीलैंड से हिसाब बराबर करने उतरेगी। जहां सूर्य कुमार यादव की अगवाई वाली टीम में अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती जैसे सितारे नजर आएंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs NZ Playing XI : आज (बुधवार) से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20आई मैचों की सीरीज आगाज होने जा रहा है। घर पर वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करने का बाद भारतीय टीम अब इस सीरीज में न्यूजीलैंड से हिसाब बराबर करने उतरेगी। जहां सूर्य कुमार यादव की अगवाई वाली टीम में अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती जैसे सितारे नजर आएंगे।

पढ़ें :- ICC T20I रैंकिंग पर ईशान पहले स्थान पर कायम, श्रेयस ने 7 स्थान की छलांग लगाई: सिकंदर रजा ODI नंबर 1 ऑलराउंडर से चूके

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20आई मैच बुधवार 21 जनवरी 2026 को शाम 7:00 बजे से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन को मौका दिये जाने की पुष्टि की है। सूर्या ने कहा, “ईशान नंबर 3 पर खेलेगा। वह हमारी वर्ल्ड कप टीम में है और हमने उसे सबसे पहले चुना था… मुझे लगता है कि नंबर 3 पर वह हमारा सबसे अच्छा ऑप्शन है।” इसके साथ ही पहले तीन मैचों में चोटिल तिलक वर्मा की जगह कौन खेलेगा, इस बारे में सभी शक और अटकलों पर विराम लग गया।

ईशान, जो वर्ल्ड कप टीम में भी हैं, उन्हें श्रेयस अय्यर से पहले मौका मिलेगा। यानी पहले टी20आई में भारत दो विकेटकीपर बल्लेबाजों के साथ मैदान में उतरेगा। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। इस मैच में तीन ऑल राउंडर्स समेत कुल छह गेंदबाजों को मौका मिल सकता है। जिनमें हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती शामिल होंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20आई में भारत की संभावित प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

पढ़ें :- IND vs AFG Playing XI : आज वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की! एशियन गेम्स से पहले कप्तान आजमाना चाहेंगे बेंच स्ट्रेंथ

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...