1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. India AI Summit 2026 : टेक जीनियस रणवीर सचदेवा ने बड़े-बड़े को दंग कर दिया , बने सबसे कम उम्र के कीनोट स्पीकर

India AI Summit 2026 : टेक जीनियस रणवीर सचदेवा ने बड़े-बड़े को दंग कर दिया , बने सबसे कम उम्र के कीनोट स्पीकर

नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI Impact Summit इवेंट में टेक जीनियस रणवीर सचदेवा ने बड़े-बड़े को दंग कर दिया। हर तरफ अब रणबीर की चर्चा हो रही है। लोग जानना चाह रहे हैं कि कौन है 8 साल का टेक दिग्गज रणबीर सचदेवा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 India AI Summit 2026 : नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI Impact Summit इवेंट में टेक जीनियस रणवीर सचदेवा ने बड़े-बड़े को दंग कर दिया। हर तरफ अब रणबीर की चर्चा हो रही है। लोग जानना चाह रहे हैं कि कौन है 8 साल का टेक दिग्गज रणबीर सचदेवा। दरअसल भारत मंडपम में हो रहे इस सम्मेलन में उस समय सबकी निगाहें एक बच्चे पर जा कर टिक गई जब वह बच्चा मंच संभालता है। दुनिया भर के टेक दिग्गज, लीडर और नीति-निर्माता मौजूद थे, लेकिन रणवीर ने अपनी वाणी से सबको हैरान कर दिया। रणबीर यहां अपने भारतीय AI मॉडल के यूज केस पर बात कर रहे हैं। रणवीर ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि वे प्राचीन भारतीय दर्शन को आधुनिक टेक्नोलॉजी से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, मैं अन्य देशों के AI बनाने के तरीकों के बारे में भी बात कर रहा हूं।’रणवीर ने यह भी समझाया कि भारत किस तरह AI डेवलप कर रहा है और वे खुद AI लिटरेसी बढ़ाने में कैसे योगदान दे रहे हैं।

पढ़ें :- यूपी के इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट , लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा साथ हुई बारिश

कीनोट स्पीकर
2017 में जन्मे रणवीर सिंह सचदेवा महज 8 साल की उम्र में चाइल्ड प्रोडिजी (Child Prodigy), टेक्नोलॉजिस्ट और ग्लोबल ऑथर के तौर पर पहचान बना चुके हैं। वह इससे पहले AI for Good Global Summit में भी कीनोट स्पीकर रह चुके हैं और इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (International Telecommunication Union) से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं।

सबसे कम उम्र के प्रतिभागी
रणवीर 2023 में महज 5 साल की उम्र में Apple Swift Programmer बनने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के प्रोग्रामर बताए जाते हैं। Apple CEO Tim Cook ने उन्हें WWDC इवेंट के लिए कैलिफोर्निया हेडक्वार्टर आमंत्रित किया था। इसके अलावा, जुलाई 2025 में भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन ने भी उन्हें AI and Digital Technology पर बोलने के लिए बुलाया था। सितंबर 2024 में वह UN हेडक्वार्टर के जनरल असेंबली सेशन (General Assembly Session) में हिस्सा लेने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागियों में शामिल रहे।

तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर
समिट के दौरान रणवीर ने कई ग्लोबल टेक लीडर्स से मुलाकात की, जिनमें गूगल के CEO Sundar Pichai और OpenAI के CEO Sam Altman शामिल हैं। उन्होंने इन मुलाकातों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं।

 

पढ़ें :- Assembly elections announced: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, पश्चिम बंगाल में होगा दो चरणों में मतदान, चार मई को आएंगे नतीजे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...