आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मैच के बाद कप्तान रियान पराग एक अलग वजह से सुर्खियों में आ गए। ड्रेसिंग रूम में कथित तौर पर वेपिंग करते उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद नया विवाद खड़ा हो गया है...
IPL 2026: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मैच के बाद कप्तान रियान पराग एक अलग वजह से सुर्खियों में आ गए। ड्रेसिंग रूम में कथित तौर पर वेपिंग करते उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद नया विवाद खड़ा हो गया है।

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 223 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था। जवाब में राजस्थान ने चार गेंद शेष रहते छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
इस जीत में डोनोवन फरेरा ने नाबाद 52 रन और शुभम दुबे ने 31 रन की अहम पारी खेली। दोनों के बीच हुई शानदार साझेदारी ने टीम को यादगार जीत दिलाई। लेकिन मैच खत्म होने के बाद चर्चा जीत से ज्यादा रियान पराग के वायरल वीडियो की होने लगी। वीडियो में वह ड्रेसिंग रूम में इलेक्ट्रॉनिक वेप डिवाइस का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं। उस समय यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल भी वहां मौजूद नजर आए।
Riyan parag was caught vaping in dressing room ,how it's allowed inside dressing room bcci whats happening pic.twitter.com/BsYHuunBuj
पढ़ें :- CSK vs DC: नीतीश राणा को अंपायर से बहस करना पड़ा भारी, भरना होगा इतना जुरमाना?
— cherry_gems (@Introvert2core) April 28, 2026
बताया जा रहा है कि पराग ने चुपचाप वेपिंग करने की कोशिश की, लेकिन कैमरे की नजर से बच नहीं सके। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गया और फैन्स के बीच बहस छिड़ गई। यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि आईपीएल के नियमों के मुताबिक ड्रेसिंग रूम और डगआउट में स्मोकिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसमें ई-सिगरेट और वेपिंग भी शामिल हैं। ऐसे में Board of Control for Cricket in India (BCCI) और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल इस मामले की जांच कर सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स पहले ही एक अन्य नियम उल्लंघन को लेकर चर्चा में थी। टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर डगआउट में फोन इस्तेमाल करने के कारण एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। अब रियान पराग का मामला टीम के लिए नई मुश्किल बन सकता है। वेपिंग यानी इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट या वेप पेन के जरिए एक विशेष तरल पदार्थ को गर्म कर उसकी भाप को सांस के जरिए अंदर लेना। इस तरल में आमतौर पर निकोटीन, फ्लेवर और अन्य रसायन होते हैं। भारत में ई-सिगरेट और वेपिंग डिवाइस को लेकर सख्त नियम लागू हैं, और नियम तोड़ने पर जुर्माना व सजा दोनों का प्रावधान है।
His 15-year-old teammate is more mature.. #riyanparag is captain of a #IPL franchise and doesn't know or cares about the rules. pic.twitter.com/JXTnglwgAV
पढ़ें :- IPL Match Today : आज आईपीएल में खेले जाएंगे डबल मुकाबले, जानें- कब, कहां और किसके बीच होगी भिड़ंत
— Jatin Sharma (@jatincricket) April 28, 2026
अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि बीसीसीआई इस मामले में क्या फैसला लेता है। रियान पराग को चेतावनी, जुर्माना या मैच बैन तक का सामना करना पड़ सकता है।