1. हिन्दी समाचार
  2. Bigg Boss 19
  3. बिग बॉस 19 में दर्शकों को बनाया जा रहा बेवकूफ? हिना खान ने नॉमिनेशन को लेकर मेकर्स पर भड़की

बिग बॉस 19 में दर्शकों को बनाया जा रहा बेवकूफ? हिना खान ने नॉमिनेशन को लेकर मेकर्स पर भड़की

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में आए दिन रोमांच बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अभिनेत्री हिना खान (Actress Hina Khan) ने हाल ही में बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19)  में हुए नॉमिनेशन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। जानिए आखिर एक्ट्रेस ने किस बात का किया जिक्र? जिसको लेकर दर्शकों में एक बहस शुरू हो गई है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में आए दिन रोमांच बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अभिनेत्री हिना खान (Actress Hina Khan) ने हाल ही में बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19)  में हुए नॉमिनेशन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। जानिए आखिर एक्ट्रेस ने किस बात का किया जिक्र? जिसको लेकर दर्शकों में एक बहस शुरू हो गई है।

पढ़ें :- CM Yogi Birthday : सीएम योगी के जन्म दिन पर वाराणसी में काटा 54 किलो का लड्डू केक, कहीं सुंदरकांड पाठ, महायज्ञ और तो कहीं भंडारे का आयोजन

नॉमिनेशन पर उठाए सवाल

हिना खान (Hina Khan), जो बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11) में प्रतिभागी रह चुकी हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि ‘अगर तय नामांकन का कोई एक चेहरा होता तो ऐसा होता। बॉक्स खोलने के लिए सबसे पहले किसको भेजा? सब कुछ यही तय करता है और हां बॉक्स नंबर चुनने के के बाद क्या पीछे से तस्वीर बदली जा रही थी? हमें क्या पता? जनता जानना चाहती है। दुखद बात है कि शो ने अपना आकर्षण खो दिया है।

जानें नॉमिनेशन टास्क के दौरान क्या हुआ?

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19)  के नॉमिनेशन टास्क की शुरुआत कुनिका द्वारा गौरव का नाम लेने से हुई। इसके बाद, गौरव ने नेहल को नॉमिनेट किया, नेहल ने अमाल को बचाया। फिर अमाल ने शहबाज को बचाया, शहबाज ने प्रणीत को नॉमिनेट किया।प्रणीत ने अभिषेक को बचाया, अभिषेक ने बसीर को नॉमिनेट किया। अंत में, बसीर ने गौरव को नॉमिनेट किया। इस क्रम के परिणामस्वरूप नेहल, बसीर, गौरव और प्रणीत को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया। इसी को लेकर हिना खान ने सवाल उठाए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...