HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. ISRO Achievement : सौर मिशन ‘आदित्य एल-1’ के कैमरे ने सौर तूफान की घटना को किया कैद

ISRO Achievement : सौर मिशन ‘आदित्य एल-1’ के कैमरे ने सौर तूफान की घटना को किया कैद

इसरो (ISRO) के सौर मिशन आदित्य एल1 (Solar Mission 'Aditya L-1')  एक उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि आदित्य एल1 (Aditya L-1) पर लगे दो उपकरणों ने सूर्य की सतह से उठने वाले सौर तूफान की घटना को कैमरे में कैद किया है। इसरो (ISRO) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। इसरो (ISRO) के सौर मिशन आदित्य एल1 (Solar Mission ‘Aditya L-1’)  एक उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि आदित्य एल1 (Aditya L-1) पर लगे दो उपकरणों ने सूर्य की सतह से उठने वाले सौर तूफान की घटना को कैमरे में कैद किया है। इसरो (ISRO) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। इन सौर तूफानों (Solar Storm)  का पृथ्वी पर भी असर होता है। हालांकि अभी तक वैज्ञानिक इस बात का पता नहीं लगा सके हैं कि सूर्य की सतह से उठने वाले इन सौर तूफानों (Solar Storm)  का कारण क्या है।

पढ़ें :- ISRO ने रचा कीर्तिमान, पुष्पक का तीसरा टेस्ट भी रहा सफल ,स्पेस शटल बनाने वाला US के बाद भारत बना दूसरा देश

आदित्य एल1 (Aditya L-1) पर लगे उपकरण द सोलर अल्ट्रा वॉयलेट इंमेजिंग टेलीस्कोप (SUIT) और अन्य उपकरण द विजिबल एमीशन लाइन कोरोनाग्राफ (VELC) ने सूरज की सतह से उठे सौर तूफान (Solar Storm) को कैमरे में कैद किया। इसरो (ISRO) ने बताया कि मई 2024 को आदित्य एल1 पर लगे उपकरणों ने सौर तूफान (Solar Storm)   को कैमरे में कैद किया था।

इसरो ने बताया कि सूरज की सतह से विशाल तरंगे उठती हैं, इसे कोरोनल मास इजेक्शन (CME) या सौर तूफान भी कहा जाता है। ये तरंगे छोटी, मध्यम और विशाल आकार की होती हैं। माना जाता है कि सूर्य पर मौजूद चुंबकीय क्षेत्र की वजह से ये सौर तूफान उठते हैं।

विशाल आकार की तरंगों का पृथ्वी पर भी असर होता है और कई बार इनकी वजहों से पृथ्वी पर पूरा संचार तंत्र और सैटेलाइट, ऊर्जा ग्रिड आदि पर असर हो सकता है और इन चुंबकीय तरंगों के असर से ये तबाह हो सकते हैं। आदित्य एल1 (Aditya L-1)  ने जो सौर तूफान कैमरे में कैद किया, वह विशाल और मध्यम आकार का था। यह घटना 8 और 9 मई को दर्ज की गई और इसके असर से 11 मई को बड़ा चुंबकीय तूफान दर्ज किया गया। इसरो ने सौर तूफान (Solar Storm)   की ये तस्वीरें 17 मई को जारी की थीं।

बीते साल इसरो ने लॉन्च किया था आदित्य एल1 मिशन

पढ़ें :- नए साल में ISRO को एक और बड़ी कामयाबी, मंजिल लैग्रेंज प्वाइंट-1 पर पहुंचा Aditya-L1, पीएम ने दी बधाई

इसरो (ISRO) ने अपने पहले सौर मिशन आदित्य एल1 (Solar Mission ‘Aditya L-1’) को सितंबर 2023 में लॉन्च किया था। करीब 127 दिन का सफर करने के बाद आदित्य एल1 (Aditya L-1) अंतरिक्षयान इस साल जनवरी में लैंग्रेजियन पॉइंट (Langrangian Point) पर पहुंचा। लैंग्रेजियन पॉइंट पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर स्थित है। लैंग्रेजियन पॉइंट (Langrangian Point) की खास बात ये है कि इस जगह से सूर्य पर लगातार नजर रखी जा सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...