1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन का सपोर्ट के साथ JBL के नए ईयरफोन्स लॉन्च, चार्जिंग केस में मिलेगा टचस्क्रीन पैनल

एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन का सपोर्ट के साथ JBL के नए ईयरफोन्स लॉन्च, चार्जिंग केस में मिलेगा टचस्क्रीन पैनल

JBL Live TWS 3 Series: CES 2024 के दौरान JBL Live TWS 3 series ईयरफोन्स को लास वेगास यूएसए में पेश किया है। नई सीरीज के तहत कंपनी के तीन ईयरफोन्स- JBL Live Buds 3, JBL Live Beam 3 और JBL Live Flex 3 को लाया गया है। इन सभी में ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन का सपोर्ट के साथ JBL Spatial साउंड फीचर दिया गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

JBL Live TWS 3 Series: CES 2024 के दौरान JBL Live TWS 3 series ईयरफोन्स को लास वेगास यूएसए में पेश किया है। नई सीरीज के तहत कंपनी के तीन ईयरफोन्स- JBL Live Buds 3, JBL Live Beam 3 और JBL Live Flex 3 को लाया गया है। इन सभी में ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन का सपोर्ट के साथ JBL Spatial साउंड फीचर दिया गया है।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर

JBL Live TWS 3 series के ईयरफोन्स के चार्जिंग केस में 1.45-इंच LED टचस्क्रीन पैनल दिया गया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। JBL के नए ईयरफोन्स को इस साल के अंत तक ग्लोबली मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराने की संभावना है। फिलहाल JBL की साइट से तीनों ईयरफोन्स की बिक्री जून की शुरु होगी। इनकी कीमत EUR 199.99 यानी लगभग 18,200 रुपये रखी गई है।

Live Flex 3 एक ओपन-ईयर डिजाइन वाले ईयरफोन्स हैं, JBL Live Buds 3 और Live Beam 3 इन-ईयर डिजाइन वाले बड्स हैं। वहीं, इसके स्मार्ट चार्जिंग केस में 1.45-इंच LED टचस्क्रीन पैनल दिया गया है। इस डिस्प्ले में यूजर्स इनकमिंग कॉल्स ले सकेंगे और टेक्स्ट मैसेज को देख सकते हैं। इसके अलावा म्यूजिक प्लेबैक को मैनेज और सोशल मीडिया नोटिफिकेशन्स को एक्सेस कर सकते हैं।

तीनों मॉडल्स में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट के साथ थिएटर जैसा अनुभव मिलेगा। इनमें हाई-रेस ऑडियो वायरलेस LDAC सपोर्ट और कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट मौजूद है। JBL Live Buds 3 में ANC ऑफ होने पर टोटल 40 घंटे तक की बैटरी मिलेगी, जबकि Live Beam 3 में 48 घंटे और Live Flex 3 में 50 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलेगा। Live Buds 3 और Live Beam 3 में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP55 रेटेड है और Live Flex 3 IP54 रेटेड है।

पढ़ें :- nubia A76 4G smartphone : नूबिया A76 4G स्मार्टफोन लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...