1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर में थाने के बाहर युवक ने लगाई आग, बचाने पहुंचे थाना प्रभारी झुलसे, केजीएमयू रिफर

कानपुर में थाने के बाहर युवक ने लगाई आग, बचाने पहुंचे थाना प्रभारी झुलसे, केजीएमयू रिफर

कानपुर के महाराजपुर थाने के बाहर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घटना से पहले युवक ने थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके कुछ ही देर बाद वह थाने के मुख्य गेट के पास पहुंचा और अचानक यह कदम उठा लिया...

By Harsh 
Updated Date

कानपुर: कानपुर के महाराजपुर थाने के बाहर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घटना से पहले युवक ने थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके कुछ ही देर बाद वह थाने के मुख्य गेट के पास पहुंचा और अचानक यह कदम उठा लिया।

पढ़ें :- गुरुग्राम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी पिस्तौल के साथ तीन युवक गिरफ्तार

आग की लपटों में घिरा तो बचाने दौड़े पुलिसकर्मी

आग लगते ही युवक चीखते हुए इधर-उधर भागने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और आसपास के लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े। कंबल डालकर और पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई गई। इस दौरान उसे बचाने की कोशिश में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी भी झुलस गए।

90 फीसदी तक झुलसा युवक, लखनऊ रेफर

घायल युवक की पहचान महाराजपुर क्षेत्र के रहने वाले 32 वर्षीय महेश पासी के रूप में हुई है। उसे पहले उर्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ स्थित केजीएमयू रेफर कर दिया गया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार महेश का शरीर करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुका है।

पढ़ें :- लुधियाना आर्मी कैंप में शर्मनाक वारदात, मदद के बहाने घर में घुसा जवान, साथी फौजी की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप

पत्नी पर लगाए अवैध संबंध के आरोप

महेश का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है, जिस वजह से दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसने शिकायत में कहा कि पत्नी आए दिन उससे झगड़ा करती है और उसके साथ नहीं रहना चाहती। दूसरी ओर, पत्नी ने एक दिन पहले ही महेश के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था।

2015 में हुई थी शादी, दो बच्चों का है परिवार

महेश मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था और आए दिन झगड़े होते थे।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

पढ़ें :- सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों को ₹51 हजार महीना अखिलेश का ऐलान, बोले- भाजपा माइक्रोस्कोप से मैनेजमेंट करे तब भी हार जाएगी

एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि युवक ने थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत देने के बाद खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। वह गंभीर रूप से झुलसा है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...