1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. लालू परिवार में फिर गूंजेगी किलकारी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी दूसरी बार बनने वाले हैं पिता

लालू परिवार में फिर गूंजेगी किलकारी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी दूसरी बार बनने वाले हैं पिता

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (Former Bihar CM Lalu Prasad Yadav) और राबड़ी देवी (Rabri Devi) के परिवार में जल्द गुड न्यूज है। उनके आंगन में फिर से किलकारी गूंजने वाली है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नीतीश कुमार की सरकार में डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी  यादव (Tejashwi Yadav)  जल्द ही दूसरी संतान के पिता बनने वाले हैं।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (Former Bihar CM Lalu Prasad Yadav) और राबड़ी देवी (Rabri Devi) के परिवार में जल्द गुड न्यूज है। उनके आंगन में फिर से किलकारी गूंजने वाली है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नीतीश कुमार की सरकार में डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी  यादव (Tejashwi Yadav)  जल्द ही दूसरी संतान के पिता बनने वाले हैं। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  की पत्नी राजश्री इन दिनों कोलकाता में अपने परिवार के साथ हैं। मार्च 2025 में पुनः मां बनने की संभावना है। समय-समय पर तेजस्वी उनके स्वास्थ्य का हाल मालूम करने के लिए कोलकाता जाते रहते हैं। मालूम हो कि पूर्व में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को एक पुत्री हुई है। जिसका नाम कात्यायनी है।

पढ़ें :- दुनिया की उलझनों के बीच भारत दिखा सकता है रास्ता, मोहन भागवत बोले- धर्म और राष्ट्र अलग नहीं

राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की पत्नी राजश्री फिर से प्रेग्नेंट हैं। इन दिनों वह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रेस्ट कर रही हैं। लालू-राबड़ी परिवार के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। पूरा परिवार अपने घर के नये सदस्य के स्वागत की तैयारी में जुटा हुआ है।

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) इन दिनों अपनी राजनैतिक यात्रा(कार्यकर्ता दर्शन यात्रा) में व्यस्त हैं तो लालू यादव और राबड़ी देवी(फोन से) बहू का खास ख्याल रख रहे हैं। बताया जा रहा है कि नये साल में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) कोलकाता में रहेंगे और नए मेहमान के स्वागत में न्यू ईयर का सेलेब्रेशन पत्नी राजश्री के साथ वहीं करेंगे। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) कोलकाता रवाना हो सकते हैं।

लालू यादव (Lalu Yadav) के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की शादी राजश्री से साल 2021 में 9 दिसम्बर को दिल्ली में हुई थी। सामान्य समारोह में तेजस्वी यादव ने अपनी स्कूल फ्रेंड रेचल को अपना जीवन साथी बनाया। लालू यादव (Lalu Yadav)  ने उन्हें राजश्री नाम दिया। शादी समारोह का आयोजन लालू की बेटी और सांसद मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास से किया गया था। शादी में करीबी फेमिली मेंबर ही शामिल हुए थे। मामा साधु यादव ने शादी में न्योता नहीं मिलने पर काफी शोर मचाया था। सितंबर 2023 में तेजस्वी यादव पहली संतान के पिता बने थे। उस समय नवरात्रा चल रहा था। इसी वजह से दादा लालू यादव (Lalu Yadav) ने पोती का नाम कात्यायनी रख दिया था।

पढ़ें :- Video-बहराइच के अवध होटल में 26 साल का युवक, 46 की महिला पिंकी की लाश कमरे में पंखे से लटकी मिली, जांच में जुटी पुलिस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...