1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Lava Bold N2 : लावा ने लॉन्‍च किया बोल्ड N2 स्मार्टफोन , जाने बैटरी और फ्री में डोर स्टेप सर्विसिंग

Lava Bold N2 : लावा ने लॉन्‍च किया बोल्ड N2 स्मार्टफोन , जाने बैटरी और फ्री में डोर स्टेप सर्विसिंग

जानी मानी टेक कंपनी लावा ने बोल्ड N2 स्मार्टफोन लांच किया है। इस फोन का नाम Lava Bold N2 है। यह एक बजट स्मार्टफोन है और इसमें 4GB RAM के साथ 5,000mAh बैटरी, Unisoc SC9863A चिपसेट, 13MP बैक कैमरा और एक अच्छा डिज़ाइन मिलता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lava Bold N2 :  जानी मानी टेक कंपनी लावा ने बोल्ड N2 स्मार्टफोन लांच किया है। इस फोन का नाम Lava Bold N2 है। यह एक बजट स्मार्टफोन है और इसमें 4GB RAM के साथ 5,000mAh बैटरी, Unisoc SC9863A चिपसेट, 13MP बैक कैमरा और एक अच्छा डिज़ाइन मिलता है। आइए हम आपको लावा के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं।

पढ़ें :- Xiaomi 17T की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म , जानें कैमरा और फीचर्स के साथ इंडिया लांच की डेट

स्क्रीन
बोल्ड N2 में 6.75 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और यह एक वाटर ड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आता है। नोएडा-बेस्ड टेक फर्म यानी लावा के इस नए बजट फोन में धूल और पसीने से बचने के लिए IP64 rating दी गई है।

स्टोरेज
इस फोन में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा फोन 4GB रैम एक्सटेंशन सपोर्ट के साथ भी आएगा, जो फोन की परफॉर्मेंस को स्मूद बनाने के लिए तत्कालिक तौर पर इंटरनल स्टोरेज के स्पेस का इस्तेमाल करेगा।  Moto G06 Power में मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर आता है।

कैमरा
Lava Bold N2 के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन कैमरा 13MP का है, जबकि दूसरे कैमरा कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है।

बैटरी
फोन में 5000mAh बैटरी है। यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की कीमत 7499 रुपये है। इसकी सेल 27 फरवरी से अमेजॉन पर होगी।

पढ़ें :- Google Gmail AI Inbox : गूगल ने भारत में शुरू किया Gmail AI इनबॉक्स , अब सेकेंड्स में तैयार होगा Email Draft

इसके अलावा लावा अपने स्मार्टफोन यूज़र्स को फ्री में डोर स्टेप सर्विसिंग भी ऑफर कर रही है, जिसका मतलब है कि अगर आप यह फोन खरीदते हैं तो और उसमें कोई खराबी आती है तो लावा घर आकर सर्विस देगी और उसके लिए एक भी रुपया नहीं लेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...