1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Video Viral : इंदिरानगर के सेक्टर 19 चौकी में बंद महिला का वीडियो वायरल… Please Help me, दरवाजा तोड़ मारने पर उतारू लोग

Lucknow Video Viral : इंदिरानगर के सेक्टर 19 चौकी में बंद महिला का वीडियो वायरल… Please Help me, दरवाजा तोड़ मारने पर उतारू लोग

यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले वाहन खरीदने व बेचने को लेकर दो पक्षों में भारी विवाद हुआ था। मामला इंदिरानगर के सेक्टर 19 पुलिस चौकी पहुंचा तो वहां दलबल के साथ पहुंचे दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की बात कही है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ : यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले वाहन खरीदने व बेचने को लेकर दो पक्षों में भारी विवाद हुआ था। मामला इंदिरानगर के सेक्टर 19 पुलिस चौकी पहुंचा तो वहां दलबल के साथ पहुंचे दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की बात कही है। अब इस मामले से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बंद कमरे में पुलिस से मदद की गुहार रही है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

महिला ने कंट्रोल रूम से मांगी मदद

वायरल वीडियो में महिला ग़ाज़ीपुर थाना क्षेत्र स्थित चौकी में अंदर बंद बताई जा रही है। इस दौरान वह पुलिस कंट्रोल रूम से मदद मांगते हुए कह रही है कि ‘यहां हम चौकी में बंद हैं। सब दरवाजा तोड़ रहे हैं, घुसकर मारने के लिए… प्लीज हेल्प करिए’। इस वीडियो के वायरल होते ही लोग सोशल मीडिया पर लखनऊ पुलिस से सवाल करने में जुट गए। वहीं, इस वायरल वीडियो को लेकर जब ग़ाज़ीपुर थाने (Ghazipur Police Station) के प्रभारी निरीक्षक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ये घटना उसी रात की है, जब चौकी में देर रात दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

इंस्पेक्टर ने बताया कि विवाद के दौरान वीडियो में दिख रही महिला जो कि एक पक्ष विपिन सिंह के साथ आई थी। महिला ने पिस्टल निकालकर विपिन सिंह को दिया और दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने को कहा था। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से आये वकील इस बात पर भड़क गए और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान हालात न बिगड़ें इसके लिए वकीलों को बाहर करके एक पक्ष को अंदर रखा गया था, जो कि सिर्फ इनके बचाव के लिए था।

जानें क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यह पूरा मामला इंदिरानगर के रहने वाले विपिन सिंह और उनके एक सहकर्मी फरीद के बीच हुआ था। विपिन सिंह ने फरीद से एक इनोवा कार खरीदी थी और इसके लिए डाउन पेमेंट भी किया था, जबकि बाकी की राशि EMI के रूप में चुकानी थी। बताया जाता है कि इस समझौते को लेकर कोई लिखित दस्तावेज नहीं था। विपिन सिंह का आरोप था कि जब EMI की पूरी राशि चुका दी तो कार का ट्रांसफर उनके नाम पर नहीं की गई। इसी बात के चलते विपिन सिंह और फरीद के बीच कहासुनी के बाद तनाव बढ़ गया और ये पूरा विवाद थाने पहुंचा, जहां जमकर मारपीट और हंगामा हुआ।

दोनों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, एसीपी ने दी जानकारी

इस पूरे मामले पर ACP गाज़ीपुर अनिरुद्ध विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और उन पर चालान किया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्ष इस विवाद को सुलझाने के लिए तैयार नहीं हैं और समझौते के लिए कोई भी सहमति नहीं बना पाए। इस स्थिति को लेकर पुलिस की जांच जारी है और दोनों पक्षों से आगे की कार्रवाई के लिए जानकारी जुटाई जा रही है।

पढ़ें :- रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...