कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर विवाद बढ़ गया है। पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में उन्होंने कहा था, ‘मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा।’ इस टिप्पणी पर भाजपा नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है...
पटना। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर विवाद बढ़ गया है। पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में उन्होंने कहा था, ‘मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा।’ इस टिप्पणी पर भाजपा नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है। वहीं, पटना के कोतवाली थाने में खड़गे के खिलाफ शिकायत देकर जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
कोतवाली थाने में खड़गे के खिलाफ शिकायत
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा कुमार सिंह ने रविवार रात पुलिस को आवेदन दिया। उन्होंने टीवी पर खड़गे की टिप्पणी की जानकारी मिलने का हवाला देते हुए वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच करने की मांग की। साथ ही कहा कि कानून का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
अमित शाह बोले- कांग्रेस ने मर्यादा तार-तार की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के पिता को लेकर ऐसी टिप्पणी करना मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पहले भी प्रधानमंत्री और उनके परिवार को लेकर आपत्तिजनक बयान देती रही है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी टिप्पणी की निंदा करते हुए खड़गे और राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।
भाजपा ने देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया
भाजपा ने X पर खड़गे का वीडियो साझा करते हुए कांग्रेस की भाषा पर सवाल उठाए और पार्टी की तुलना माफिया गैंग से की। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बयान को राजनीतिक हताशा और संस्कारहीनता का संकेत बताया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी खड़गे पर निशाना साधा।
खड़गे ने नीतीश कुमार और RSS पर भी साधा निशाना
कार्यक्रम में खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार समाजवादी विचारधारा छोड़कर भाजपा और RSS के साथ चले गए हैं। खड़गे ने RSS पर सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया।
🚨 Mallikarjun Kharge crossed all limits:
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
A person present at the event said – “Modi kahi nahi jayega”
Kharge responded – “Modi ka baap bhi jayega.”
After that, Congress supporters beat up the person in front of the media.
Is this what Congress’s ‘Mohabbat Ki Dukaan’ stands for?
— TEJASH 🚩 (@Tejashyy) October 25, 2026