1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पटना में सुबह से ​ही हलचल तेज , आज मिलेगा बिहार को नया मुख्यमंत्री, नीतीश-सम्राट एक गाड़ी में साथ दिखें

पटना में सुबह से ​ही हलचल तेज , आज मिलेगा बिहार को नया मुख्यमंत्री, नीतीश-सम्राट एक गाड़ी में साथ दिखें

बिहार की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पिछले करीब 20 साल से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। इसके साथ ही राज्य में नए मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान भी आज ही हो जाएगा। सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर हलचल तेज रही। संजय झा..

By Harsh 
Updated Date

पटना:  बिहार की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पिछले करीब 20 साल से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। इसके साथ ही राज्य में नए मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान भी आज ही हो जाएगा। सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर हलचल तेज रही। संजय झा, ललन सिंह और विजय चौधरी जैसे जेडीयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। खास बात यह रही कि नीतीश और सम्राट चौधरी एक ही गाड़ी में साथ निकले, जिसने सियासी गलियारों में हलचल और बढ़ा दी।

पढ़ें :- बिहार के छात्रों के लिए सीएम सम्राट चौधरी की 4 बड़ी घोषणाएं, शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था में होंगे बदलाव

इससे पहले नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि भी दी। इसके बाद कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई।अब दोपहर में सियासी घटनाक्रम तेजी से आगे बढ़ेगा। 3 बजे नीतीश कुमार राजभवन जाकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपेंगे, जिसके साथ मौजूदा सरकार का कार्यकाल औपचारिक रूप से खत्म हो जाएगा।

इसके बाद शाम 4 बजे NDA विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया है, जो नए CM के नाम की घोषणा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, NDA के सभी घटक दल—JDU, भाजपा, HAM, RLJP और RLM—अपने-अपने विधायकों के साथ अलग-अलग बैठक कर नेता का चुनाव करेंगे। खास नजर JDU की बैठक पर रहेगी, जहां विधायक दल का नया नेता चुना जाएगा।

राजनीतिक हलचल के बीच भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष पटना पहुंच चुके हैं, जबकि अन्य बड़े नेताओं के भी पहुंचने का सिलसिला जारी है। सबकी नजर अब इस बात पर टिकी है कि बिहार की कमान किस नए चेहरे को सौंपी जाएगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक, बुधवार सुबह 11 बजे राजभवन में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा।

पढ़ें :- तेज प्रताप का छलका दर्द, बोले- 'मेरे साथ गद्दारी हुई'; खुद को बताया बाहुबली, कौन है कटप्पा?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...