1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अब यादों में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, यमुना में विसर्जित हुईं अस्थियां

अब यादों में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, यमुना में विसर्जित हुईं अस्थियां

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Dr. Manmohan Singh) की अस्थियों को रविवार को दिल्ली के गुरुद्वारा मजनू का टीला लाया गया। यमुना घाट पर उनका अस्थि विसर्जन कर दिया गया। यहां शब्द कीर्तन, पाठ और अरदास किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार शनिवार को यहां निगम बोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Dr. Manmohan Singh) की अस्थियों को रविवार को दिल्ली के गुरुद्वारा मजनू का टीला लाया गया। यमुना घाट पर उनका अस्थि विसर्जन कर दिया गया। यहां शब्द कीर्तन, पाठ और अरदास किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार शनिवार को यहां निगम बोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

पढ़ें :- Petrol-Diesel: सरकार ने पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदी हटाई, एक जुलाई से लागू होगा नियम

राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी (Rajya Sabha MP Vikramjit Singh Sahni) ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आज पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अस्थियां यमुना में विसर्जित की गईं। उससे पहले उनकी अस्थियां यहीं (गुरुद्वारा मजनू का टीला) रखी गईं। गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन, पाठ और अरदास किया जाएगा।  इनकी अस्थियों को यमुना में विसर्जित करने के बाद उनके परिवार के सदस्य अरदास के लिए गुरुद्वारा आएंगे।

बड़ी बेटी उपिंदर सिंह ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former Prime Minister  Manmohan Singh) का पूरे राजकीय सम्मान (State Honors) के साथ निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया है। उनकी अंतिम विदाई में भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत सभी लोग मौजूद रहे। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के पहले कांग्रेस के मुख्यालय भी ले जाया गया।

वहां प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी ने उनकी अर्थी को कंधा भी दिया। उनकी बड़ी बेटी उपिंदर सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर यूपी में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई। वहीं मॉरीशस में भी पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में झंडे को आधा झुकाया गया है।

पढ़ें :- 2017 से पहले प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति थी खराब, व्यापारी खुद को नहीं महसूस करते थे सुरक्षित: सीएम योगी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...