1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब केवल नोएडा या गाजियाबाद ही नहीं कुशीनगर और गोरखपुर में भी बड़े पैमाने पर हो रहा है निवेश: सीएम योगी

अब केवल नोएडा या गाजियाबाद ही नहीं कुशीनगर और गोरखपुर में भी बड़े पैमाने पर हो रहा है निवेश: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, मुझे यह देखकर प्रसन्नता होती है कि आज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग या पुलिस की किसी भी भर्ती में कुशीनगर का नौजवान भी अपना स्थान बना रहा है और नियुक्ति पत्र प्राप्त कर रहा है। निवेश अब केवल नोएडा या गाजियाबाद तक सीमित नहीं है। कुशीनगर और गोरखपुर में भी बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कुशीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने यहां की तीन विधानसभा क्षेत्रों कुशीनगर, रामकोला एवं हाटा के लिए ₹525 करोड़ से अधिक लागत की 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

पढ़ें :- सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई: कुशीनगर के खान अधिकारी सस्पेंड, दायित्वों का निर्वहन नहीं करने पर हुई कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि, डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन व्यवस्था के माध्यम से विकास और जनकल्याण की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे आत्मनिर्भर और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को निरंतर नई गति मिल रही है।

उन्होंने आगे कहा, इंसेफेलाइटिस को हमारी सरकार ने पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। आज बच्चे स्वस्थ हैं और उनके चेहरों पर खुशी दिखाई देती है। मुसहर समाज के लोगों को भूमि का पट्टा, पक्का आवास, आयुष्मान भारत कार्ड, निःशुल्क राशन की सुविधा, नि:शुल्क गैस कनेक्शन और निःशुल्क बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। आज वे भी आत्मविश्वास के साथ कहते हैं कि वे स्वतंत्र भारत के सम्मानित नागरिक हैं

साथ ही कहा, आज कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज, बेहतर सड़क संपर्क और इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। अब हम जेवर (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) के साथ कुशीनगर एयरपोर्ट को जोड़ने की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। अब कुशीनगर के युवाओं को आधुनिक कृषि शिक्षा और तकनीक के लिए कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जनपद में महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निर्माण तेजी से हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, मुझे यह देखकर प्रसन्नता होती है कि आज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग या पुलिस की किसी भी भर्ती में कुशीनगर का नौजवान भी अपना स्थान बना रहा है और नियुक्ति पत्र प्राप्त कर रहा है। निवेश अब केवल नोएडा या गाजियाबाद तक सीमित नहीं है। कुशीनगर और गोरखपुर में भी बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है।

पढ़ें :- गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, सूर्या के घर बाहर जवान तैनात

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...