1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महिला सम्मान योजना के जांच के आदेश, केजरीवाल बोले-बुरी तरह से बौखला गई BJP, योजना को बंद करने के लिए ठाना

महिला सम्मान योजना के जांच के आदेश, केजरीवाल बोले-बुरी तरह से बौखला गई BJP, योजना को बंद करने के लिए ठाना

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी की तरफ से कई बड़े एलान किए जा रहे हैं, जिसमें एक महिला सम्मान योजना भी शामिल है। अब इस योजना को लेकर विवाद उठने लगे हैं। एलजी सचिवालय ने महिला सम्मान योजना के जांच के आदेश दिए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी की तरफ से कई बड़े एलान किए जा रहे हैं, जिसमें एक महिला सम्मान योजना भी शामिल है। अब इस योजना को लेकर विवाद उठने लगे हैं। एलजी सचिवालय ने महिला सम्मान योजना के जांच के आदेश दिए हैं। एलजी सचिवालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं। डिविजनल कमिश्नर से जांच करने को कहा गया है। सचिवालय ने पुलिस कमिश्नर से कहा है कि वे उन लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई करें जो लाभ देने की आड़ में डेटा की गोपनीयता भंग कर रहे हैं।

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

वहीं, इसको लेकर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा, जब लाखों लोगों ने महिला सम्मान योजना के लिए पंजीकरण कराया तो भाजपा की नींद उड़ गई और भाजपा बुरी तरह से बौखला गई…तब इन्होंने ठान लिया कि इन योजनाओं को किसी तरह से बंद किया जाए।

इसके साथ ही कहा, इन्होंने अपने गुंडे भेजे और कई जगहों पर हमारे कैंप उखाड़ने की कोशिश की। आज इन्होंने एक फर्जी जांच के आदेश दिए, ये जांच के नाम पर उस योजना को बंद करना चाहते हैं जो अभी शुरू भी नहीं हुई है। भाजपा ने अपने इस कदम से अपनी नीयत साफ कर दी है।

 

 

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...