आज 20 जून शनिवार सुबह दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक शोकपूर्ण घटना देखने को मिली है। ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन योगा एक्सप्रेस में एक 32 वर्षीय युवक की मृत्यु सीट के विवाद में हो गई। मृतक का नाम पंकज है जो उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा गार्ड के पद पर था।
नई दिल्ली। आज 20 जून शनिवार सुबह दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक शोकपूर्ण घटना देखने को मिली है। ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन योगा एक्सप्रेस में एक 32 वर्षीय युवक की मृत्यु सीट के विवाद में हो गई। मृतक का नाम पंकज है जो उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा गार्ड के पद पर था।
भीड़भाड़ के दौरान हुआ विवाद
रेलवे पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर सुबह करीब 6:00 बजे हुई। योगा एक्सप्रेस के स्टेशन पर रुकते ही जनरल बोगी में चढ़ने के दौरान यात्रियों में विवाद छिड़ गया। इसी दौरान पंकज औरअन्य यात्रियों के बीच बकझक हुई, जो बाद में गंभीर रूप ले लिया। इस घटना के बाद पंकज की स्थिति खराब हो गई और वह बेहोश हो गए। इसकी सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मरा हुआ घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, मृत्यु के कारणों की गहन जांच चल रही है।
पुलिस की कार्रवाई
रेलवे पुलिस (Government Railway Police) ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, इस मामले के कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पुलिस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज का Analysis कर रही है ताकि घटना में शामिल बाकी लोगों को पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके। फिलहाल, मृतक के शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और साथ ही उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वर्तमान समय में प्रशासन, रेलवे सुरक्षा और यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन को लेकर जांच कर रहा है।