1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री की मौत, मचा हड़कंप

लखनऊ पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री की मौत, मचा हड़कंप

Passenger dies of heart attack at Lucknow airport: लखनऊ पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री की मौत का मामला सामने आया है। यह फ्लाइट सुबह 8:10 बजे दिल्ली से लखनऊ पहुंची थी। यात्री अचेत अवस्था में था और उसने अपनी सीट बेल्ट तक नहीं खोली थी। वहीं, अस्पताल ले जाते समय यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान आशिफ दौला अंसारी के रूप में हुई है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Passenger dies of heart attack at Lucknow airport: लखनऊ पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री की मौत का मामला सामने आया है। यह फ्लाइट सुबह 8:10 बजे दिल्ली से लखनऊ पहुंची थी। यात्री अचेत अवस्था में था और उसने अपनी सीट बेल्ट तक नहीं खोली थी। वहीं, अस्पताल ले जाते समय यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान आशिफ दौला अंसारी के रूप में हुई है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट आई 2485 सुबह 8:10 बजे लखनऊ पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार, यात्री उसको दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन फ्लाइट लैंडिंग के समय यह घटना हुई जिससे किसी का ध्यान उसे पर नहीं गया। यात्री अचेत अवस्था में था और उसने अपनी सीट बेल्ट तक नहीं खोली थी। जिसके बाद फ्लाइट के क्रूर सदस्यों ने एयरपोर्ट प्रशासन को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि यात्री को तुरंत सीपीआर और अन्य प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद यात्री को अस्पताल के लिए लाइव सपोर्ट एंबुलेंस से रवाना किया गया। लेकिन, तमाम कोशिशें के बावजूद यात्री की जान नहीं बच पाई। एक सहयात्री के अनुसार, पीड़ित की पहचान बिहार के गोपालगंज के 52 वर्षीय आशिफ दौला अंसारी के रूप में हुई है, जब एक परिचारिका उसके पास भोजन की प्लेट और पेय पदार्थ साफ करने के लिए आई, तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

अंसारी के पास बैठे डॉक्टरों के एक समूह ने उसकी जांच की और पुष्टि की कि उसकी पल्स नहीं चल रही थी। फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने कहा, “पीड़ित ने अपनी सीटबेल्ट भी नहीं खोली थी और न ही अपने भोजन की प्लेट को छुआ था।”

सीसीएसआई एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा, ‘आज सुबह, एक पुरुष यात्री, जो अस्वस्थ था, लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। हमारी मेडिकल टीम ने तुरंत प्रतिक्रिया दी, उसे एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाने से पहले प्राथमिक उपचार प्रदान किया। हमें यह जानकर बहुत दुख हुआ कि बाद में उसकी मृत्यु हो गई। इस कठिन समय में हमारी हार्दिक संवेदनाएँ उसके परिवार के साथ हैं।’ अंसारी की मौत के आसपास की परिस्थितियाँ अभी भी अस्पष्ट हैं, और अधिकारियों ने घटना की जाँच शुरू कर दी है

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...