1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राघव चड्ढा समेत सात सांसदों के AAP छोड़ने पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन, लिखा- बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का

राघव चड्ढा समेत सात सांसदों के AAP छोड़ने पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन, लिखा- बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के पार्टी छोड़ने के फैसले के बाद राजनीतिक माहौल अचानक गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल (AAP Chief Arvind Kejriwal) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर सीधा निशाना साधा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए केजरीवाल ने ज्यादा कुछ नहीं लिखा।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के पार्टी छोड़ने के फैसले के बाद राजनीतिक माहौल अचानक गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल (AAP Chief Arvind Kejriwal) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर सीधा निशाना साधा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए केजरीवाल ने ज्यादा कुछ नहीं लिखा। सिर्फ एक लाइन में अपनी बात कह दी। उन्होंने लिखा कि ‘बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का।’

पढ़ें :- Video Viral-संजय सिंह ने अनोखे अंदाज में गीत गाकर गरमाया सियासी माहौल, मोदी जी गा रहे हैं अपने ज्ञानू के लिए, तू मेरा ज्ञानू है, तू मेरा दिलबर है...

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कुछ राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की खबर पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह होना स्वाभाविक था। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी के कुछ और सांसद भी बीजेपी में आ सकते हैं, और पार्टी उनका स्वागत करती है। सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल अब भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो पैसा पंजाब के लोगों के लिए खर्च होना चाहिए, उसे केजरीवाल अपनी राजनीति के लिए गुजरात और गोवा में इस्तेमाल कर रहे हैं।

पढ़ें :- नवरात्रि पर मां भगवती के दरबार पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, विरोध करने वालों के लिए मांग ली सद्बुद्धि

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...