1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. पीएम मोदी ने उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए दिया 1200 करोड़ का पैकेज, मृतकों और घायलों के परिजनों को दी आर्थिक मदद

पीएम मोदी ने उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए दिया 1200 करोड़ का पैकेज, मृतकों और घायलों के परिजनों को दी आर्थिक मदद

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से आई आपदा से वहां के लोग काफी परेशान हैं। लोगों को राहत देने के लिए सरकार लगातर बड़े कदम उठा रही है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पहुंचे लेकिन मौसम खराब होने के कारण आपदाग्रस्त इलाके का हवाई सर्वेक्षण नहीं कर पाए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

देहरादून। उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से आई आपदा से वहां के लोग काफी परेशान हैं। लोगों को राहत देने के लिए सरकार लगातर बड़े कदम उठा रही है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पहुंचे लेकिन मौसम खराब होने के कारण आपदाग्रस्त इलाके का हवाई सर्वेक्षण नहीं कर पाए।

पढ़ें :- Assam Oath Ceremony : असम में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख का ऐलान, भव्य समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

इसके बाद उन्होंने रेस्ट हाउस में तीन बैठकें की। बैठक के बाद पीएम ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए 1200 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है। साथ ही, मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50 हजार की आर्थिक सहायता की। बाढ़ और भूस्खलन में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता खो दिए हैं, उन्हें पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत पूरी मदद दी जाएगी। पीएम मोदी ने आश्वासन दिया कि, आपदाग्रस्त क्षेत्र में में इंफ्रास्ट्रक्चर को दोबारा बनाने और बहाल करने के लिए पूरी मदद दी जाएगी।

पढ़ें :- Operation Sindoor : कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला, जयराम रमेश बोले- अमेरिका ने युद्धविराम का श्रेय डोनाल्ड ट्रंप को दिया, लेकिन पीएम मोदी ने नहीं किया खंडन

वहीं, पीएम मोदी ने आपदा प्रभावित परिवारों से भी भेंट की। उन्होंने प्रभावितों से संवेदनाएं प्रकट की। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से भी मिले और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष परियोजना है। सड़कों, स्कूलों और ढांचागत पुनर्निर्माण के लिए केंद्र का पूर्ण सहयोग रहेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...