1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Recipes: अब तक आपनेे बड़ी वाली हरी मिर्च का आचार ही खाया होगा आज ट्राई करें इसकी सब्जी

Recipes: अब तक आपनेे बड़ी वाली हरी मिर्च का आचार ही खाया होगा आज ट्राई करें इसकी सब्जी

बड़ी वाली हरी मिर्च का इस्तेमाल अधिकतर घरों में अचार बनाने के लिए किया जाता है। तो कुछ लोग इसकी चटनी और अन्य पकवानों में कई तरह से करते हैं। आज हम आपको बड़ी वाली हरी मिर्च की टेस्टी सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बड़ी वाली हरी मिर्च का इस्तेमाल अधिकतर घरों में अचार बनाने के लिए किया जाता है। तो कुछ लोग इसकी चटनी और अन्य पकवानों में कई तरह से करते हैं। आज हम आपको बड़ी वाली हरी मिर्च की टेस्टी सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप बहुत आसानी से बना सकते है और खाने में भी बेहद लाजवाब लगती है। इसे आप चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

बड़ी वाली हरी मिर्च की सब्जी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

6 बड़े हरी मिर्च
3 टी स्पून तेल
1 टी स्पून जीरा
चुटकी हींग
¼ टी स्पून हल्दी
½ कप बेसन
½ कप मूंगफली का पाउडर
2 टेबल स्पून नारियल (ताजा / डेसिकेटेड)
½ टी स्पून गरम मसाला
1 टी स्पून आमचूर
½ टी स्पून नमक
3 टेबल स्पून पानी
2 टेबल स्पून धनिया (बारीक कटा हुआ)

बड़ी वाली हरी मिर्च की सब्जी बनाने का तरीका

बड़ी वाली हरी मिर्च की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च के बीज निकाल कर 1 इंच के आकार में काटें। अब  कढ़ाई में 3 टीस्पून तेल गर्म करें और उसमें 1 टीस्पून जीरा, चुटकी हींग, ¼ टीस्पून हल्दी डालें। धीमी आंच पर भूनें। आगे कटी हुई मिर्च के टुकड़े डालें और 2 मिनट या फफोले दिखाई देने तक भूनें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

इसमें ½ कप बेसन डालें और 5 मिनट के लिए लगातार रोस्ट करें। बेसन की कच्ची महक गायब होने और सुनहरा होने तक भूनें। इसके अलावा ½ कप मूंगफली पाउडर, 2 टेबलस्पून नारियल, ½ टीस्पून गरम मसाला, 1 टीस्पून आमचूर और ½ टीस्पून नमक डालें। धीमी आंच पर मसाले को सुगंधित होने तक भूनें। इसमें 3 टेबलस्पून पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। ढककर 8 मिनट तक या सब्जी के पूरी तरह पक जाने तक पकाएं। अंत में, धनिया पत्ती से गार्निश करें और मिर्च की सब्जी को चावल या चपाती के साथ परोसें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...