1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. पाकिस्तान में अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर की हवेली का जीर्णोद्धार शुरू, पर्यटन क्षेत्र में क्रांति की है उम्मीद

पाकिस्तान में अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर की हवेली का जीर्णोद्धार शुरू, पर्यटन क्षेत्र में क्रांति की है उम्मीद

भारत के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और राज कपूर (Raj Kapoor)  का घर अब पाकिस्तान (Pakistan) में भी बनना शुरू हो गया है। पाकिस्तान (Pakistan) के अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। पाकिस्तान के पुरातत्व निदेशक डॉ. अब्दुस समद (Pakistan's Archaeological Director Dr. Abdus Samad) ने बताया कि यह परियोजना दो वर्षों में पूरी हो जाएगी और इसकी अनुमानित लागत सात करोड़ रुपये होगी। सोमवार से इसका काम शुरू हो चुका है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और राज कपूर (Raj Kapoor)  का घर अब पाकिस्तान (Pakistan) में भी बनना शुरू हो गया है। पाकिस्तान (Pakistan) के अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। पाकिस्तान के पुरातत्व निदेशक डॉ. अब्दुस समद (Pakistan’s Archaeological Director Dr. Abdus Samad) ने बताया कि यह परियोजना दो वर्षों में पूरी हो जाएगी और इसकी अनुमानित लागत सात करोड़ रुपये होगी। सोमवार से इसका काम शुरू हो चुका है।

पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस

पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री ने बताया कि परियोजना के लिए धनराशि जारी कर दी गई है। इस परियोजना में ऐतिहासिक आवासों का संरचनात्मक और सौंदर्यपरक जीर्णोद्धार शामिल है। प्रांतीय पुरातत्व विभाग ने दोनों संरचनाओं को महान अभिनेताओं के जीवन और करियर को समर्पित संग्रहालयों के रूप में परिवर्तित किए जाने की योजना बनाई है। पाकिस्तान (Pakistan) के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 13 जुलाई 2014 को इन घरों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था। डॉ. समद ने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य प्रांत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करते हुए विरासत पर्यटन को बढ़ावा देना है। प्रांतीय सरकार के पर्यटन सलाहकार जाहिद खान शिनवारी (Tourism Advisor Zahid Khan Shinwari) ने बताया कि विश्व बैंक (World Bank) के सहयोग से ये परियोजनाएं प्रांत के पर्यटन क्षेत्र में क्रांति लाएंगी।

दिलीप कुमार और राज कपूर का पाकिस्तान में हुआ था जन्म

दिलीप कुमार (Dilip Kumar)  का घर पेशावर के मशहूर और ऐतिहासिक किस्सा ख्वानी बाजार के मोहल्ला खुदादाद में है। दिलीप कुमार (Dilip Kumar)  के नाम से मशहूर मोहम्मद यूसुफ खान (Mohammad Yusuf Khan) का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान के इसी घर में हुआ था। दिलीप कुमार साल 1930 में अपने परिवार के साथ बॉम्बे आ गए थे। 1988 में जब दिलीप कुमार (Dilip Kumar)  पाकिस्तान गए थे तो उन्होंने पेशावर का भी दौरा किया था और अपने पुराने घर जाकर उसके दरवाजे को चूमा था और बचपन की यादों को लोगों से साझा किया था। कपूर हवेली पेशावर के दिलगरां इलाके में है। बॉलीवुड को कई सुपरस्टार देने वाले कपूर परिवार की एक पीढ़ी इस हवेली में पैदा हुई थी। ये हवेली 1918 से 1922 के बीच बनवाई गई थी। राज कपूर (Raj Kapoor)  भी इसी हवेली में पैदा हुए थे। मुल्क के विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया था।

रिपोर्ट: सतीश सिंह

पढ़ें :- Maharashtra Fisheries AI : महाराष्ट्र ताज़े पानी की मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए AI का इस्तेमाल करेगा, उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की बड़ी योजना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...