1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. RSSB Recruitment: RSSB ने JTA के 2600 पदों पर निकाली भर्ती, अप्लाई करने की आज लास्ट डेट जल्द करें अप्लाई

RSSB Recruitment: RSSB ने JTA के 2600 पदों पर निकाली भर्ती, अप्लाई करने की आज लास्ट डेट जल्द करें अप्लाई

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अकाउंट असिस्टेंट और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (JTA) के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 6 फरवरी तय की गई है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Rajasthan Staff Selection Board Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अकाउंट असिस्टेंट और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (JTA) के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 6 फरवरी तय की गई है। उम्मीदवार RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करके आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट :

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से बीई/ बीटेक/ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

अकाउंट असिस्टेंट 

  • किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • उम्मीदवारों ने O लेवल (बेसिक) कंप्यूटर सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

एज लिमिट 

  • न्यूनतम : 21 वर्ष
  • अधिकतम : 40 वर्ष
  • आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

फीस

  • जनरल, ओबीसी : 600 रुपए
  • एससी, एसटी, ओबीसी (एनसीएल) : 400 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस 

एग्जाम के बेसिस पर

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

सैलरी 

16,900 रुपए प्रति माह

ऐसे करें आवेदन 

ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...