1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. हार करीब देख बौखला गए थे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी! बावूमा और मार्करम के खिलाफ शुरू कर दी थी स्लेजिंग

हार करीब देख बौखला गए थे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी! बावूमा और मार्करम के खिलाफ शुरू कर दी थी स्लेजिंग

Temba Bavuma accuses Australia of sledging: टेम्बा बावूमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीकी टीम ने शनिवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत न सिर्फ साउथ अफ्रीका के लिए 27 साल के आईसीसी टूर्नामेंट जीतने के सूखे को खत्म किया, बल्कि चोकर्स के टैग को हटाने का भी काम किया। वहीं, लॉर्ड्स में 282 के लक्ष्य को डिफेंड न कर सकी ऑस्ट्रेलियाई टीम का गेंदबाजी डिपार्टमेंट सवालों के घेरे में है। इस बीच साउथ अफ्रीकी कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ा दावा किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का खिताब जीतने के बाद टेम्बा बावूमा ने खुलासा किया है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने हार करीब देखते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में जमकर स्लेजिंग की। उन्होंने साउथ अफ्रीकी टीम को ‘चोकर्स’ कहने की कोशिश की। बावूमा ने मैच के बाद कहा कि उन्होंने एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को कहते सुना कि वह साउथ अफ्रीका को 60 रन के भीतर आउट कर देंगे। बता दें कि साउथ अफ्रीका को चौथे दिन जीत के लिए सिर्फ 69 रन चाहिए थे और उसके 8 विकेट बाकी थे।

बावूमा ने कहा, “पिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना थोड़ा अलग है। वे मैदान पर उतने मुखर नहीं होते। वे अभी भी अपनी शारीरिक भाषा और अपने कौशल के माध्यम से आक्रामक हैं, लेकिन बहुत ज्यादा बातचीत नहीं होती। बेशक, हम पर चोकर्स का टैग लगा दिया गया है, जो आज सुबह ही सामने आया।” उन्होंने कहा, “उनके एक खिलाड़ी ने यह तथ्य सामने रखा कि हम 60 रन से कम में अपने आठ विकेट खो सकते हैं। मैंने निश्चित रूप से यह सुना।’

साउथ अफ्रीकी कप्तान ने आगे कहा, ‘एडेन हर ओवर के बाद लॉक इन (शब्दों) का इस्तेमाल करते रहे, उन्होंने कहा चलो लॉक इन करते रहें। चलो उन्हें कुछ नहीं देते। तो हां, बहुत ज़्यादा चर्चा नहीं हुई, बस एक या दो बातें जो कही गईं, जो कही गईं।” बता दें कि एडेन मार्करम की 136 रन और टेम्बा बावूमा की 66 रन की पारी ने ऑस्ट्रेलिया को खेल से बाहर कर दिया। दोनों के बीच 147 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी हुई। फिलहाल, बावूमा ने जो दावे किए हैं उनसे इंकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि स्लेजिंग करना ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की पुरानी आदत रही है।

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...