1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. शिवसेना (शिंदे गुट) के विदर्भ समन्वयक और उपनेता, विधायक नरेंद्र भोंडेकर का इस्तीफा,कैबिनेट में शामिल नहीं किए जाने से हैं नाराज

शिवसेना (शिंदे गुट) के विदर्भ समन्वयक और उपनेता, विधायक नरेंद्र भोंडेकर का इस्तीफा,कैबिनेट में शामिल नहीं किए जाने से हैं नाराज

शिवसेना (शिंदे गुट) के विदर्भ समन्वयक और उपनेता विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने इस्तीफे की जानकारी दी। भोंडेकर महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) में भंडारा से विधायक के रूप में चुने गए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। शिवसेना (शिंदे गुट) के विदर्भ समन्वयक और उपनेता विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने इस्तीफे की जानकारी दी। भोंडेकर महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) में भंडारा से विधायक के रूप में चुने गए हैं।

पढ़ें :- ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब, भाजपा सरकार की चुप्पी संदिग्ध, न्यायालय स्वतः संज्ञान ले : अखिलेश यादव

भोंडेकर के इस्तीफा देने के पीछे मुख्य कारण उन्हें नए कैबिनेट में शामिल न किया जाना माना जा रहा है। भोंडेकर पिछले कुछ समय से इस मामले को लेकर नाराज चल रहे थे और उन्होंने अपनी नाराजगी को कई बार सार्वजनिक तौर पर भी जाहिर किया था। उनका मानना था कि उनकी मेहनत और समर्पण को उचित मान्यता नहीं दी गई है और वह इस उपेक्षा से आहत हुए हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) के कैबिनेट का विस्तार हो रहा है, जिसमें शिवसेना को 13 मंत्री पद दिया गया है। इनमें कई विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इससे पहले भोंडेकर के इस्तीफे को लेकर कहा जा रहा है कि वह भी मंत्री बनना चाहते थे। कैबिनेट विस्तार को लेकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) नागपुर में हैं। इस बीच पार्टी के भीतर इस इस्तीफा पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...