बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Bollywood actor Nawazuddin Siddiqui) बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। अभिनय उनकी रगों में दौड़ता है। फिल्मों के अलावा उन्होंने थिएटर में भी खूब शानदार काम किया है। अभिनय सफर की शुरुआत ही उन्होंने थिएटर से की थी। एक बार फिर करीब 25 साल बाद वे इस दुनिया में लौट रहे हैं। नाटक होगा 'नकाब' (Play Nakab)।
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Bollywood actor Nawazuddin Siddiqui) बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। अभिनय उनकी रगों में दौड़ता है। फिल्मों के अलावा उन्होंने थिएटर में भी खूब शानदार काम किया है। अभिनय सफर की शुरुआत ही उन्होंने थिएटर से की थी। एक बार फिर करीब 25 साल बाद वे इस दुनिया में लौट रहे हैं। नाटक होगा ‘नकाब’ (Play Nakab)। इससे भी दिलचस्प बात यह है कि इसी नाटक के जरिए उनकी बेटी शोरा सिद्दीकी (Daughter Shora Siddiqui) थिएटर डेब्यू करने जा रही हैं।
ढाई दशक बाद स्टेज पर दिखेंगे नवाजुद्दीन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने नाटक का पोस्टर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करके खुद यह जानकारी दी है। करीब 25 साल बाद नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) अपने नाटक ‘नकाब’ के साथ एक बार फिर थिएटर में वापसी कर रहे हैं। यह सिर्फ उनकी वापसी नहीं, बल्कि अपनी जड़ों की ओर लौटने जैसा एक भावुक पल भी है। इसे लेकर नवाजुद्दीन सिद्दकी (Nawazuddin Siddiqui) बेहद उत्साहित हैं।
एक्टर बोले- ‘मैं अपने घर लौट आया हूं’
थिएटर में कमबैक पर नवाज़ुद्दीन ने कहा,कि थिएटर ही वह जगह है, जहां मैंने खुद को एक अभिनेता के रूप में पहचाना। यहीं मैंने ईमानदारी, धैर्य और सिर्फ अपनी कला के भरोसे दर्शकों के सामने खड़े होने का साहस सीखा। करीब 25 साल बाद फिर से मंच पर लौटना ऐसा लग रहा है, जैसे मैं अपने घर लौट आया हूं। इस वापसी को और भी खास बनाती है एक और बात।
बेटी के डेब्यू पर जताई खुशी
इस नाटक में नवाजुद्दीन पहली बार अपनी बेटी के साथ मंच साझा करेंगे। नाटक से शोरा के अभिनय सफर की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि इस सफर को और भी भावुक बनाने वाली बात यह है कि मैं अपनी बेटी के साथ मंच साझा करूंगा। एक पिता के तौर पर इससे बड़ा गर्व का पल मेरे लिए नहीं हो सकता। मुझे बस उम्मीद है कि दर्शक उसे भी वही प्यार और अपनापन देंगे, जो उन्होंने हमेशा मुझे दिया है’। ‘नकाब’ एक ऐसी कहानी है, जिसमें सस्पेंस, ह्यूमर और कई सरप्राइज हैं।