1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Stock Market Crash : सोना, पेट्रोल-डीजल पर PM मोदी की अपील का शेयर बाजार दिखा खौफ, खुलते हुआ क्रैश

Stock Market Crash : सोना, पेट्रोल-डीजल पर PM मोदी की अपील का शेयर बाजार दिखा खौफ, खुलते हुआ क्रैश

शेयर बाजार (Stock Market) में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तगड़ी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स खुलने के साथ ही क्रैश हो गए। अमेरिका-ईरान (US-Iran) में शांति प्रस्ताव पर फिर से बात न बन पाने के चलते क्रूड की कीमत में आए उछाल ने बाजार पर दबाव बनाया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। शेयर बाजार (Stock Market) में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तगड़ी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स खुलने के साथ ही क्रैश हो गए। अमेरिका-ईरान (US-Iran) में शांति प्रस्ताव पर फिर से बात न बन पाने के चलते क्रूड की कीमत में आए उछाल ने बाजार पर दबाव बनाया। इसके अलावा मिडिल ईस्ट टेंशन (Middle East Tensions) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल को बचाने की अपील से भी शेयर बाजार में डर देखने को मिला।

पढ़ें :- Video-अभिनेता प्रकाश राज का पलटवार, बोले- मोदी जी कृपया अपनी पार्टी को भी देखें, जो क्षेत्रीय दलों को तबाह कर, पीठ में घोंप रही है छुरा

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद की तुलना में 944 अंक की बड़ी गिरावट लेकर ओपन हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) का निफ्टी इंडेक्स भी ओपनिंग के साथ ही 275 अंक फिसल गया।

खुलते ही क्रैश हो गए इंडेक्स

बीएसई (BSE) का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,328 की तुलना में तेज गिरावट लेकर 76,638 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर कुछ ही मिनटों में ये गिरावट तेज होती चली गई। 5 मिनट के कारोबार के दौरान ही BSE Sensex 944 अंक फिसलकर 76,363 पर आ गया। बात एनएसई के निफ्टी की करें, तो इसका हाल भी सेंसेक्स के जैसा ही रह। ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 24,176 की तुलना में तेज गिरावट लेकर 23,970 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर अचानक ही 275 अंक टूटकर 23,895 पर आ गया।

शेयर बाजार क्यों खौफ में?

पढ़ें :- शुवेंदु कल बनेंगे बंगाल के अधिकारी, सुबह 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, चुने गए विधायक दल के नेता

शेयर बाजार में ये बड़ी गिरावट आने के एक नहीं कई बड़े कारण हैं। दरअसल, सबसे बड़ा कारण पीएम मोदी के उस बयान को माना जा सकता है, जिसमें उन्होंने देश के लोगों से सोना न खरीदने, पेट्रोल-डीजल की सेविंग करने से जुड़ी अपील की। PM Narendra Modi ने कहा है कि हमारे पड़ोस में जंग चल रही है, जिसका असर पूरी दुनिया समेत भारत पर भी पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एक साल तक सोना न खरीदें और ईंधन की बचत पर ध्यान दें। इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के प्रस्ताव पर एक बार फिर से बात बिगड़ी नजर आ रही है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से उबाल आया है। Brent Crude Oil Price एक झटके में 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया और ग्लोबल टेंशन बढ़ने के साथ ही महंगाई में इजाफे के डर ने शेयर बाजार पर दबाव बनाया है।

बाजार में हर ओर लाल-लाल

शेयर बाजार में सोमवार को आई इस गिरावट के चलते बीएसई लार्जकैप से लेकर स्मॉलकैप तक हर ओर लाल-लाल नजर आया। TCS, Infosys, Tech Mahindra, समेत SunPharma, Tata Steel ICICI Bank, Kotak Bank, ITC जैसे बड़े शेयर रेड जोन में कारोबार करते हुए नजर आए।

सबसे ज्यादा टूटने वाले स्टॉक्स की बात करें, तो Titan Share (6.50%), IndiGo Share (4%), SBI Share (3.50%), Eternal Share (3.30%), Bharti Airtel Share (2.60%) फिसलकर कारोबार कर रहा था। BSE की मिडकैप कैटेगरी में शामिल Ashok Leyland Share (3.40%), Godrej Properties Share (3.20%), Muthoot Finance Share (3.15%), Suzlon Share (2.50%), Paytm Share (1.50%) की गिरावट लिए हुए नजर आए।

पढ़ें :- 'Operation Sindoor' की बरसी पर पीएम मोदी ने X पर बदली अपनी प्रोफाइल पिक्चर, भारतीय सेना के शौर्य को दी श्रद्धांजलि
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...