1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Healthcare Tips: सुबह खाली पेट चाय छोड़िए! अपनाएं इन चीजों को , दूर भाग जाएंगी बीमारियां आज से करें डाइट में शामिल

Healthcare Tips: सुबह खाली पेट चाय छोड़िए! अपनाएं इन चीजों को , दूर भाग जाएंगी बीमारियां आज से करें डाइट में शामिल

आज कल अक्सर लोग अपनी दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। लेकिन  ये आप जानते हैं की ये मिल्क वाली चाय आपके लिए कितना नुकसानदायक है । ये जाते हुए भी हम लोग डेली का नियम बना लिए हैं की सुबह की शुरुआत या तो चाय से होगी या कॉफी से लेकिन आज से आप ऐसा  नहीं करेंगे । क्योंकि हम आज आपको कुछ ऐसी चीज के बारे में बताएँगे जो की आपके सेहत के लिए काफी अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं ......

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

आज कल अक्सर लोग अपनी दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। लेकिन  ये आप जानते हैं की ये मिल्क वाली चाय आपके लिए कितना नुकसानदायक है । ये जाते हुए भी हम लोग डेली का नियम बना लिए हैं की सुबह की शुरुआत या तो चाय से होगी या कॉफी से लेकिन आज से आप ऐसा  नहीं करेंगे । क्योंकि हम आज आपको कुछ ऐसी चीज के बारे में बताएँगे जो की आपके सेहत के लिए काफी अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं ……

पढ़ें :- Nutritional deficiencies : पोषक तत्वों की कमी से पैरों में हो सकता है दर्द,जानें राहत के उपाय

आप सुबह जो   भी खाते हैं उसका असर सीधा आपके सेहत पर पड़ता है  वो चाहे चाय हो  या फल हो । ये जानने के बाद भी हम अनहेल्दी डाइट को क्यों आपनाएं ।  सुबह के समय हेल्दी खाने की आदत से स्वास्थ्य में सुधार आता है और पाचन क्रिया बेहतर बनती है।

सुबह खाली पेट इन चीजों का करें सेवन

 कच्चा लहसुन और शहद- अगर आप सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन का सेवन करते तो इससे पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। लिवर डिटॉक्स होता है और सूजन कम होती है। हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

किशमिश-  काली किशमिश को रात में भिगो दें फिर सुबह खाएं ऐसा करने से बहुत फायदा होता है। इससे आयरन की कमी पूरी होती है और थकान, कमजोरी, काले घेरों को कम करने में मदद मिलती है। पेट भी साफ रहता है।

पढ़ें :- ‘मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं’, मुंबई की हवा पर भड़कीं बेबिका धुर्वे; दुबई लौटते ही बिगड़ी तबीयत

 अखरोट या बादाम- बादाम या अखरोट को भिगोकर खाइये इसे बादाम खाने से दिमाग स्वस्थ रहता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें की आप  केवल 2 ही बादाम या अखरोट का  यूज करें नही तो पाचन क्रिया में दिक्कत आ सकती है । इससे  सूजन कम होती है। त्वचा और आंत की परत के लिए बादाम और अखरोट फायदेमंद होते हैं।

जीरा और दालचीनी- अगर आप दालचीन और  जीरा को गुनगुने पानी मे मिलाकर पीते हैं तो इससे इंसुलिन को बैलेंस किया जा सकता है।

हींग और करी पत्ते के साथ छाछ- जिन लोगों को गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है वो सुबह हींग और करी पत्ता डालकर ताजा छाछ ले सकते हैं। इससे आंत हेल्दी रहेंगी और सूजन कम होगी। लेकिन 1 कप ही लें।

 

 

पढ़ें :- Vegetable Soup :  सर्दियों में गरमागरम और पौष्टिक सूप त्वचा और आंखों के लिए बेहद फायदेमंद

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...