1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘INDI गठबंधन के 3 बंदर पप्पू, टप्पू, अप्पू जो सच बोल-देख और सुन नहीं सकते…’ CM योगी ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला

‘INDI गठबंधन के 3 बंदर पप्पू, टप्पू, अप्पू जो सच बोल-देख और सुन नहीं सकते…’ CM योगी ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला

Bihar Elections 2025: बिहार में चुनाव प्रचार के तहत सभी दलों के नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इस क्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को केवटी विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में तीन बंदर हैं- पप्पू, टप्पू और अप्पू। ये सच बोल, देख और सुन नहीं सकते हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Video : TMC बोली-अभिषेक बनर्जी के हत्या की प्लानिंग बना रही है भाजपा, कोलकाता एयरपोर्ट पर बंदूक संग पकड़ा गया शख्स

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, “पहले महात्मा गांधी के तीन बंदर हुआ करते थे, लेकिन अब इंडी गठबंधन में तीन नए प्रकार के बंदर हैं – पप्पू, टप्पू और अप्पू… पप्पू,जो सच या अच्छा नहीं बोल सकते; टप्पू, जो अच्छा नहीं देख सकता; और अप्पू, जो सच नहीं सुन सकता। ये लोग एनडीए के विकास कार्यों को न तो देख सकते हैं और न ही स्वीकार कर सकते हैं।”

पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

सीएम योगी ने कहा, “जब भी राजद और कांग्रेस सत्ता में आती हैं, बिहार जल उठता है। हम अपने सीमावर्ती शहरों से घुसपैठियों को बाहर निकाल देंगे, ठीक वैसे ही जैसे हमने अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तानी तत्वों को खदेड़ा था।” उन्होंने कहा, “…आरजेडी और कांग्रेस के लोगों ने अपहरण को अपना उद्योग और पेशेवर माफिया को अपना शिष्य बना लिया है। इसलिए, हमने उनकी छाती पर बुलडोजर चलाकर इस पेशेवर माफिया का समाधान खोज लिया है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...