1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : कार ने घोड़ा बग्गी को ऐसी मारी टक्कर, हवा में उछलकर दूर जा गिरा घोड़ा, हादसे CCTV में कैद

Video : कार ने घोड़ा बग्गी को ऐसी मारी टक्कर, हवा में उछलकर दूर जा गिरा घोड़ा, हादसे CCTV में कैद

यूपी के बागपत जिले (Bagpat District) से एक दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। जहां एक कार ने घोड़ा बग्गी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना खैफनाक था कि टक्कर लगने के बाद बग्गी में बंधा घोड़ा हवा में कई फिट उछलकर दूर जा गिरा। हादसे में घोड़ा बग्गी और कार सवार समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के बागपत जिले (Bagpat District) से एक दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। जहां एक कार ने घोड़ा बग्गी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना खैफनाक था कि टक्कर लगने के बाद बग्गी में बंधा घोड़ा हवा में कई फिट उछलकर दूर जा गिरा। हादसे में घोड़ा बग्गी और कार सवार समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। हादसे का वीडियो सड़क पर ही लगे एक CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- धूमधाम से मनाया गया सपा नेता बैजू यादव का 37वां जन्मदिन, शुभकामनाएं देने उमड़ा जनसैलाब

तेज रफ्तार कार ने मारी घोड़े को टक्कर

पढ़ें :- सीएम योगी ने ललितपुर को दिया बड़ा तोहफा, ₹1,766 करोड़ लागत की 221 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

हादसे का वीडियो बागपत के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे (Delhi-Saharanpur Highway) का बताया जा रहा है। जहां हाईवे पर बागपत कोतवाली (Baghpat Police Station) क्षेत्र के निवाड़ा गांव के निकट एक तेज रफ्तार कार ने एक घोड़े बग्गी को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और घोड़ा बग्गी भी पूरी तरह से तहस-नहस हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का उपचार चल रहा है।

हादसे का वीडियो आया सामने

हादसे वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि घोड़ा बग्गी के सामने आने से कार अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। टक्कर होने के बाद घोड़ा हवा में उछलकर बहुत दूर जाकर गिरा। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद घोड़ा किसी गेंद की तरह उछल पड़ा और सड़क पर जा गिरा। घोड़े बग्गी पर सवार सभी लोग घायल हो गए। वीडियो को देखने के बाद आप इस हादसे की भयावहता का अंदाजा खुद लगा सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...