1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अबकी बार बहुत सोच समझकर वोट देना, इन्होंने अपनी मंशा साफ़ कर दी…भाजपा पर केजरीवाल का निशाना

अबकी बार बहुत सोच समझकर वोट देना, इन्होंने अपनी मंशा साफ़ कर दी…भाजपा पर केजरीवाल का निशाना

दिल्ली विधानसभा चुनाव के एलान से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। अब उन्होंने भाजपा के नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि, आज इन्होंने अधिकारिक तौर पे ऐलान कर दिया कि वे सब कुछ बदल देंगे। यानि 24 घंटे बिजली बंद हो जाएगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के एलान से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। अब उन्होंने भाजपा के नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि, आज इन्होंने अधिकारिक तौर पे ऐलान कर दिया कि वे सब कुछ बदल देंगे। यानि 24 घंटे बिजली बंद हो जाएगी।

पढ़ें :- सीवान में छात्रों पर एके-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित,एसपी की सुरक्षा में था तैनात

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज बीजेपी ने नारा दिया है-बदल के रहेंगे। जिसका डर था, वही हुआ। मैंने पहले ही कहा था कि अगर इनको वोट दे दिया तो दिल्ली की जनता के साथ मिलकर दस साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो काम किया है, वो सब काम ये लोग बंद कर देंगे।

उन्होंने आगे लिखा, आज इन्होंने अधिकारिक तौर पे ऐलान कर दिया कि वे सब कुछ बदल देंगे। यानि 24 घंटे बिजली बंद हो जाएगी, फिर लंबे लंबे पॉवर कट लगने लगेंगे, फ्री बिजली बंद हो जाएगी, हजारों रुपए महीने के बिजली बिल आने लगेंगे, महिलाओं का फ्री बस सफ़र बंद हो जाएगा, सभी सरकारी स्कूल फिर से बर्बाद हो जाएंगे, सभी मोहल्ला क्लिनिक बंद कर दिए जाएंगे, सभी सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली फ्री दवाइयां और इलाज बंद हो जाएगा। बहुत सोच समझकर वोट देना। इन्होंने अपनी मंशा साफ़ कर दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...