1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Tirumala Darshan :  तिरुपति बालाजी में 1000 श्रद्धालु रोज कर सकेंगे फ्री में दर्शन, प्रसाद का लड्डू भी मिलेगा निशुल्क

Tirumala Darshan :  तिरुपति बालाजी में 1000 श्रद्धालु रोज कर सकेंगे फ्री में दर्शन, प्रसाद का लड्डू भी मिलेगा निशुल्क

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित तिरुमाला मंदिर को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। असख्य भक्तों के आस्था के केंद्र श्री वेंकटेश्वर स्वामी यानी तिरुपति बालाजी के दर्शन के संबंध में तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम (TTD) ने कहा है कि रोज 1000 वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को निशुल्क दर्शन की सुविधा दी जाएगी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tirumala Darshan :  आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित तिरुमाला मंदिर को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। असख्य भक्तों के आस्था के केंद्र श्री वेंकटेश्वर स्वामी यानी तिरुपति बालाजी के दर्शन के संबंध में तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम (TTD) ने कहा है कि रोज 1000 वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को निशुल्क दर्शन की सुविधा दी जाएगी।इसके लिए तीन महीने पहले ऑनलाइन टिकट बुक (Book tickets online) करने की सलाह दी गई है। इससे दिव्यांगों और बुजुर्ग भगवान के दर्शन बिना किसी परेशानी के संभव हो सकेंगे।साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि उन्हें निशुल्क लड्डू भी दिए जाएंगे।

पढ़ें :- Sawan Second Somwar 2026 : सावन के दूसरे सोमवार पर बन रहा शुभ योग, दुर्लभ संयोगों में इन राशियों को मिलेगी महादेव की विशेष कृपा

तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम की ओर से कहा गया है कि टिकट लेने वालों को 50 रुपये का प्रसाद का लड्डू भी दिया जाएगा। यह स्पष्ट किया गया है कि वरिष्ठ नागरिकों को तिरुमाला के नम्बी मंदिर में दोपहर 3 बजे विशेष दर्शन कतार के माध्यम से दर्शन की अनुमति दी जाएगी।

टीटीडी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और झूठे दुष्प्रचार पर विश्वास न करें. श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि सटीक जानकारी के लिए केवल तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम की आधिकारिक वेबसाइट www.tirumala.org और https://ttdevastanams.ap.in से ही संपर्क करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...