बीसीसीआई (BCCI) ने ओमान के मस्कट में 5 नवंबर से 14 नवंबर तक खेले जाने वाले एशिया कप अंडर-19 टूर्नामेंट (U19 Asia Cup) के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। भारतीय अंडर-19 टीम (Indian Under-19 Team) की कप्तानी का जिम्मा लक्ष्य रायचंदानी को सौंपा गया है, जबकि स्क्वॉड में टीम के दो पूर्व धाकड़ खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ को भी जगह मिली है।
नई दिल्ली। बीसीसीआई (BCCI) ने ओमान के मस्कट में 5 नवंबर से 14 नवंबर तक खेले जाने वाले एशिया कप अंडर-19 टूर्नामेंट (U19 Asia Cup) के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। भारतीय अंडर-19 टीम (Indian Under-19 Team) की कप्तानी का जिम्मा लक्ष्य रायचंदानी को सौंपा गया है, जबकि स्क्वॉड में टीम के दो पूर्व धाकड़ खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे आर्यवीर सहवाग (Aryavir Sehwag) और अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid) को भी जगह मिली है। ऐसे में इन दोनों ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। टीम इंडिया (Team India) को 8 टीमों के इस टूर्नामेंट में ग्रुप-ए में जगह मिली है, जिसमें उसके साथ नेपाल, पाकिस्तान और यूएई की अंडर-19 टीम शामिल है।
भारतीय टीम का दिवाली के दिन होगा पाकिस्तान से मुकाबला
50 ओवर्स फॉर्मेट में खेले जाने वाले अंडर-19 एशिया कप (U19 Asia Cup) में भारतीय अंडर-19 टीम (Indian Under-19 Team) ग्रुप-ए में अपना पहला मुकाबला 6 नवंबर को नेपाल की टीम के खिलाफ खेलेगी। वहीं इसके बाद दूसरे मैच में टीम इंडिया का सामना 8 नवंबर दिवाली के दिन पाकिस्तान अंडर-19 टीम से होगा और इस मुकाबले का सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार भी है। ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में भारतीय टीम 10 नवंबर को यूएई की टीम के खिलाफ खेलना है। ग्रुप स्टेज में टॉप-2 पर रहने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लेंगी, जिसमें दोनों ही सेमीफाइनल मुकाबले 12 नवंबर को खेले जाएंगे तो वहीं फाइनल मैच 14 नवंबर को होगा। सभी मैचों की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से होगी।
अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उप-कप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सवसनी, मोहित उलवा, काव्या पटेल, शाविन विनोद, ईशान सूद।
आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ का अब तक ऐसा रहा है प्रदर्शन
भारतीय अंडर-19 टीम (Indian Under-19 Team) में एशिया कप के लिए चुने गए आर्यवीर सहवाग (Aryavir Sehwag) और अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid) का अभी तक यूथ वनडे मैचों में रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो आर्यवीर ने 3 यूथ वनडे मैचों में खेलते हुए 36.33 के औसत से 109 रन बनाए हैं, जिसमें 47 रनों की सर्वाधिक पारी खेलने में कामयाब हुए हैं। वहीं अन्वय द्रविड़ ने 4 यूथ वनडे मैचों में खेलते हुए 37 के औसत से अब तक 148 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली है।