1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : कानपुर हाईवे पर महिला का सिर कटा नग्न शव मिला, हाथ-पैर और दांत ​थे टूटे मिले, रेप के बाद हत्या की आशंका

UP News : कानपुर हाईवे पर महिला का सिर कटा नग्न शव मिला, हाथ-पैर और दांत ​थे टूटे मिले, रेप के बाद हत्या की आशंका

यूपी पुलिस (UP Police) प्रदेश में कानून का राज होने का दंभ भरती है, लेकिन राजधानी लखनऊ से सटे कानपुर जिले (Kanpur District) में ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला है। जिसको सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। यूपी पुलिस सड़कों पर मुस्तैदी के दावे करने से नहीं चूकती। अब उन सड़कों पर अपराधियों का बोलबाला दिखाई दे रहा है ।

By santosh singh 
Updated Date

कानपुर। यूपी पुलिस (UP Police) प्रदेश में कानून का राज होने का दंभ भरती है, लेकिन राजधानी लखनऊ से सटे कानपुर जिले (Kanpur District) में ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला है। जिसको सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। यूपी पुलिस सड़कों पर मुस्तैदी के दावे करने से नहीं चूकती। अब उन सड़कों पर अपराधियों का बोलबाला दिखाई दे रहा है । जिस सड़क पर पुलिस गश्त कर मुस्तैदी का दम भरती है, अब उसी सड़क पर एक अज्ञात महिला का सिर कटा अर्धनग्न शव पड़ा हुआ मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

बता दें कि कानपुर नेशनल हाइवे (Kanpur National Highway) के एलिवेटेड सड़क पर अज्ञात महिला की सिर कटी लाश देखकर हाइवे पर लोगों का जमावड़ा लग गया। बिना सिर की लाश ने पुलिस की उलझन और बढ़ा दी है। साथ ही कानपुर पुलिस (Kanpur Police)  की मुस्तैदी पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए कि आखिर अपराधियों को हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं की वो सरेआम हत्या कर शव को नेशनल हाइवे पर फेंककर फरार हो जा रहे हैं।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि रेप या गैंगरेप के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। फिर युवती की पहचान छुपाने के बाद उसका गला काट दिया गया। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठे किए।

सीसीटीवी फुटेज की जांच

पुलिस ने महिला की पहचान के प्रयास में इलाके के सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage)  की जांच की है। राजमार्ग के दूसरी ओर एक अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Camera)  में कुछ घंटे पहले महिला के चलने की तस्वीरें कैद हुई हैं। फुटेज में महिला ग्रे रंग की पैंट पहने हुए दिखाई दे रही है। हालांकि, जिस स्थान पर शव मिला, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा (CCTV Camera) नहीं है, लेकिन करीब 3 किलोमीटर दूर लगे कैमरों ने महिला के अकेले चलने की तस्वीरें ली हैं।

पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच

पुलिस ने मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से दांतों और हड्डियों के नमूने एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने अभी तक जिले में किसी महिला के लापता होने की कोई शिकायत नहीं पाई है, जिसे इस शव से जोड़ा जा सके।

पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी

मृतक महिला स्थानीय निवासी

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह एक दुर्घटना का मामला है या फिर किसी गंभीर अपराध का। इसके साथ ही, यह भी जांचा जा रहा है कि मृतक महिला स्थानीय निवासी थी या किसी अन्य स्थान से आई थी। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) के माध्यम से और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर सुराग जुटाने में मदद मिल सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...