1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP School Closed : सर्दी के चलते 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी विद्यालय

UP School Closed : सर्दी के चलते 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी विद्यालय

यूपी में ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। स्कूल जाने में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण मैनपुरी जिला प्रशासन (Mainpuri District Administration) की ओर से कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों का अवकाश घोषित कर दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। स्कूल जाने में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण मैनपुरी जिला प्रशासन (Mainpuri District Administration) की ओर से कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों का अवकाश घोषित कर दिया है। 24 दिसंबर बुधवार से 30 दिसंबर तक सभी विद्यालय बंद रहेंगे। आदेशों का पालन न करने वाले विद्यालयों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- री-इवैल्यूएशन फीस पर भड़के राहुल गांधी, बोले- जेबकतरों से सावधान, गलती CBSE की, सज़ा बच्चे को और कमाई सरकार की

जनपद में कई दिनों से लगातार ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। कोहरे और गलन ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अत्यधिक ठंड होने के चलते जिलाधिकारी ने पहले ही सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया था। सभी स्कूलों को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संचालित करने के आदेश जारी किए गए थे। वहीं ठंड कम न होने के चलते अब स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। मैनपुरी की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता (District Basic Education Officer Deepika Gupta) आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के सभी यूपी बोर्ड सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...