Sunrisers Leeds and Abrar Ahmed Controversy : आईपीएल 2026 से पहले काव्या मारना की सनराइजर्स फ्रेंचाइजी विवादों में घिरती नजर आ रही है। इसकी वजह से पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को नीलामी में भारी भरकम रकम देकर खरीदना है। दरअसल, इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन में काव्या मारन की टीम सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को 1.90 लाख पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा। जिसके बाद भारतीय फैंस इसको लेकर जमकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। जिस पर टीम के कोच डेनियल विटोरी को सफाई देनी पड़ी है।

आईपीएल की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की तरह सनराइजर्स लीड्स का मालिकाना हक सन ग्रुप के पास ही है, जिसका नेतृत्व उद्योगपति कलानिधि मारन करते हैं। जब द हंड्रेड 2026 के लिए नीलामी चल रही थी तो ऑक्शन टेबल पर सनराइजर्स की सीईओ काव्या मारन और हेड कोच डेनियल विटोरी मौजूद थे। जैसे ही सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा तो सोशल मीडिया पर काव्या मारन के खिलाफ पोस्ट की बाढ़ आ गयी। फैंस का कहना था कि भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी को दुश्मन देश के खिलाड़ी को नहीं खरीदना चाहिए था। इसके साथ ही अबरार अहमद की भारत के खिलाफ पोस्ट और बयान वायरल हो रहे हैं।
कोच ने मैनेजेमेंट पर डाली दी पूरी जिम्मेदारी
हालांकि, विवाद बढ़ने पर सनराइजर्स लीड्स के कोच डेनियल विटोरी ने सफाई देते हुए अबरार को खरीदने की जिम्मेदारी मैनेजमेंट पर डाल दी है। विटोरी ने एक मीडिया आउटलेट से कहा, ‘मुझे पता था कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर बाहर क्या अटकलें चल रही हैं, लेकिन हमें मैनेजमेंट की तरफ से ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला था कि हम उन्हें साइन न करें।’ उन्होंने कहा, ‘हम नीलामी में हर उस खिलाड़ी को रडार पर रखकर आए थे जो हमारे लिए उपलब्ध था. जैसे ही विकल्प खुला, हमारे पास कई इंटरनेशनल स्पिनर्स के नाम थे, लेकिन अबरार अहमद हमारी पहली पसंद थे।” विटोरी के बयान ने यह साफ कर दिया है कि सनराइजर्स की ‘कोर टीम’ ने अबरार को खरीदने का मन पहले ही बना लिया था और उन्हें ऊपर से कोई ‘रोक-टोक’ नहीं थी।